{"_id":"46-33273","slug":"Moradabad-33273-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसा पांच साल का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में झुलसा पांच साल का बच्चा
Moradabad
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद (ब्यूरो)। कटघर थाना अंतर्गत दससराय हड्डी मिल के पास झुग्गी में रहने वाला पांच साल का एक बच्चा आग में झुलस गया। घटना के वक्त उसकी मां काम पर गई थी और वह घर के बाहर मोहल्ले के बाकी बच्चों के साथ खेल रहा था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हड्डी मिल के पास रहने वाली सिमरन ने बताया कि वह स्क्रैप का काम करती है। पति बाहर रहते हैं। सोमवार दोपहर वह दुकान पर गई थी। बच्चे को बहन के पास छोड़ गई थी। तभी उनका पांच साल का बेटा इस्लाम खेलते हुए जलते हुए चूल्हे में गिर पड़ा। उसका चेहरा झुलस गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल लाए। डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।
--