{"_id":"46-33137","slug":"Moradabad-33137-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के ही पांच युवकों ने डाली थी डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के ही पांच युवकों ने डाली थी डकैती
Moradabad
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के लाकड़ी नया गांव में पिछले माह एलआईसी गार्ड बृजेश कुमार शर्मा के घर पर हुई डकैती का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने नया गांव के ही पांच युवकों को गिरफ्तार करके माल बरामद किया है। बता दें कि इस सनसनीखेज वारदात को मामूली चोरी के रूप में मुकदमा दर्ज कराने पर तत्कालीन चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया गया था।
12 सितंबर की रात जब गार्ड बृजेश कुमार अपने कार्यालय पर ड्यूटी दे रहे थे। रात करीब दो बजे बदमाशों ने उनके घर पर धावा बोल दिया था। विरोध करने पर बृजेश के बेटे संदीप को डंडों से पीटा था। उसे काफी चोट आई थी। इसके बाद बदमाश घर से करीब डेढ़ लाख रुपये का माल ले गए थे। वारदात को चोरी लिखाने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया था। सोमवार रात बृजेश के ही परिवार के एक सदस्य ने मोहल्ले में घूम रहे नया गांव अंबेडकर नगर के युवक मुनेश उर्फ मस्ता को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसने वारदात कबूल कर ली। मुनेश की निशानदेही पर ही चार और बदमाश संजीव पुत्र राधेश्याम, सुनील पुत्र रामभरोसे, बंटी उर्फ विजय सिंह और बंटी पुत्र छोटे सैनी को गिरफ्तार करके माल बरामद कर लिया गया।
एसपी देहात ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुनेश पर कई मुकदमे हैं। बदमाशों का एक साथी लाला उर्फ जगपाल फरार है। उस पर भी चोरी, लूट के मुकदमे हैं।
--