{"_id":"46-32974","slug":"Moradabad-32974-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के पास मिली तस्करी का दारू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के पास मिली तस्करी का दारू
Moradabad
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शराब की तस्करी में महिलाएं भी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर हरियाणा की शराब बड़े पैमाने पर बरामद की है। दो महिलाओं के पास से शराब मिली है। एक व्यक्ति भी पकड़ा गया था। सभी को मौके पर ही जमानत देकर छोड़ दिया गया।
त्योहारी सीजन में शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से शराब लाकर मुरादाबाद में बेची जा रही है। मुनाफे के इस काले कारोबार की जड़ें बहुत गहरी हैं। आबकारी इंसपेक्टर शिशुपाल सिंह ने बताया कि नवीन नगर से शिवराज सिंह गुर्जर के पास से आईबी की शराब मिली थी। आदर्श नगर निवासी विमल कुमार के पास आईबी के चालीस क्वार्टर मिले हैं। आदर्श नगर में राधा नाम की महिला के पास से 25 क्वार्टर मिले हैं। इन सभी से तस्करी की शराब बरामद की गई थी। मौके पर ही सभी को जमानत दे दी गई।