फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जेई को झांसा देकर 27 हजार हड़पे

जेई को झांसा देकर 27 हजार हड़पे

Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस की आशियाना कालोनी में रहने वाले एमडीए के जेई राजकुमार गुप्ता को झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उनके एकाउंट से 27 हजार रुपये उड़ा लिए। फोन करके पहले उन्हें एटीएम कार्ड ब्लाक होने की जानकारी दी, बाद में कार्ड रिन्यूवल के नाम पर पूरा ब्योरा पूछ लिया। जेई ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
जेई राजकुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि 20 तारीख की अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई हेड आफिस का कर्मचारी बताया और कहा कि एटीएम कार्ड बंद हो गया है। उसने एकाउंट का नंबर सही बताया था। इससे जेई को संदेह नहीं हुआ। इसके बाद फोन करने वाले ने कार्ड रिन्यूवल करने का झांसा देकर एटीएम कार्ड का नंबर और पिन नंबर पूछ लिया।
विज्ञापन

एक घंटे बाद जेई के मोबाइल फोन पर खाते से 27 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। परेशान होकर तुरंत जेई बैंक पहुंचे और एटीएम कार्ड ब्लाक कराया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा लिखा गया है। जांच क्राइम ब्रांच की साइबर सेल से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed