फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गंगा से मिलती पवित्रता, गायत्री से प्रखरता

गंगा से मिलती पवित्रता, गायत्री से प्रखरता

Mon, 09 Jun 2014 05:33 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Mon, 09 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट ने गंगा गायत्री पर्व पर भजन संध्या और निर्मल गंगा दीप यज्ञ का आयोजन किया।
बुद्धि विहार सेक्टर एक के पार्क में हुए कार्यक्रम में अरुण मोहन साख्यधर एवं विनय निगम ने भजनों की प्रस्तुति कर प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि गंगा और गायत्री दोनों हीं भारतीय संस्कृति के आधार हैं। गंगा से पवित्रता और गायत्री प्रखरता मिलती है। आज ही के दिन महर्षि विश्वामित्र की जन कल्याण के लिये की गई गायत्री साधना पूर्ण हुई थी। इस पर्व को गंगा दशहरा इस लिये भी कहते हैं कि इस दिन दस विशेष ज्योतिष योग एक साथ होते हैं। भजन संध्या के समापन पर निर्मल गंगा दीप यज्ञ किया गया। इसका संचालन मधु शर्मा, पूनम जौहरी, राजेश वार्ष्णेय एवं शिक्षा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर लोगों ने पवित्रता एवं प्रखरता प्रदान करने वाली गंगा और गायत्री के प्रति कर्तव्य का पालन करने और गंगा एवं राम गंगा के शुद्धीकरण के श्रम एवं गायत्री मंत्र की साधना करने का संकल्प लिया। अंत में अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य श्री राम शर्मा की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। क्षमा वार्ष्णेय, संगीता शर्मा, कुमुद सक्सेना, प्रेमलता सक्सेना, रचना अग्रवाल, निहारिका वार्ष्णेय, कमला शर्मा, प्रवेश शर्मा, आशा वर्मा, पुष्पा सिंह, जे एन सुयाल, नरेंद्र सिंह, विनीत गुप्ता, आदर्श भटनागर आदि मौजूद रहे। उधर गांगन सेवा समिति एवं भारत स्काउट एवं गाइड ने लाकड़ी फाजलपुर स्थित अंबेडकर पार्क में जल एवं विश्राम शिविर आयोजित किया। जितेंद्र जौली, मनोज कुमार, योगेंद्र सिंह, तुलाराम सैनी, रितिक कुमार, मनवीर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed