फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बदायूं कांड पर चारों तरफ गुस्से का तूफान

बदायूं कांड पर चारों तरफ गुस्से का तूफान

Wed, 04 Jun 2014 05:32 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Wed, 04 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। बदायूं में दो नाबालिग किशोरियों से रेप के बाद हत्या से चारों तरफ गुस्से का तूफान बढ़ रहा है। इस नृशंस घटना को लेकर न सिर्फ प्रदेश सरकार से लोग खफा हैं बल्कि जल्द से जल्द घटना के आरोपियों को फांसी के फंदे पर झूलने की खबर सुनना चाहते हैं। हर तरफ से एक ही आवाज उठ रही है कि जितनी जल्दी हो दोषियों को फांसी पर लटका दिया जाए।

मंगलवार को यहां अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने कहा कि बदायूं की घटना से साबित हो गया कि प्रदेश में महिला समाज सुरक्षित नहीं है। जिलाध्यक्ष अनीता राजपूत ने कहा कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण है। हत्यारों को फांसी दी जाए। सुलेखा, रूबी रस्तोगी, आशा गंगवार, प्रीति वर्मा, सोनी चौहान, सुनीता, सरोज, ज्योति आदि बैठक में मौजूद रही। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बदायूं में बलात्कार के बाद नृशंस हत्या की भर्त्सना की। पीड़ित परिवार को सुरक्षा, न्याय और पचास पचास लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की। बैठक में ब्रह्मस्वरूप, बीडी शर्मा, पहलवान सिंह, राजेश कुमार, शहाबुद्दीन, एनवाई खान, बलवीर सरन रस्तोगी, मुशर्रफ अली आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय कांग्रेस (जे) पार्टी ने इस घटना को जघन्य अपराध करार दिया। कांशीराम नगर में हुई बैठक में भागे हुए हत्यारों को भी जल्द गिरफ्तार कर फांसी की मांग की गई। मंगल सैन, महिपाल सिंह, नरेश कुमार, भीकम सिंह, गीता देवी यादव, माया देवी, कुलवंत सिंह आदि बैठक में मौजूद रही। महानगर कांग्रेस सेवादल ने दोषियों को सख्त सजा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की। रईस अहमद खां, शकील सरवर हाशमी, मोहसिन खान, सुलेमान चौधरी, शाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed