फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भक्तों पर बरसी शनि देव की कृपा

भक्तों पर बरसी शनि देव की कृपा

Thu, 29 May 2014 05:35 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Thu, 29 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। बुधवार को धूमधाम के साथ शनि देव की जयंती मनाई गई है। मंदिरों में शनि देव को सरसों का तेल, दीपक और काली वस्तुओं का अर्पण किया गया। मंदिरों में केक काटकर शनि देव का जन्म दिन मनाया गया। जगह जगह भंडारे आयोजित हुए। काला चना, हलवा और पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। ब्राह्मणों के अनुसार जन्मदिन पर शनि देव का पूजन करने वाले भक्तों को साल भर शनि देव की पूजा करने के बराबर फल मिलेगा।
शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से सूर्य देव के ज्येष्ठ पुत्र शनि देव का जन्म न्याय करने के लिए हुआ था। शनि मंदिर सिविल लाइंस के पुजारी पंडित कैलाश मुरारी के अनुसार जेठ की अमावस्या में शनि देव का पूजन, अभिषेक करने वालों को शनि की साढ़े साती, ढैय्या आदि में कमी हो जाती है। मंदिर में शाम से ही भक्तों की भारी भीड़ लग गई थी। देर शाम तक पूजन एवं भंडारा चलता रहा। श्री हरि विराट ज्योतिष संस्थान में शनि देव का हवन पूजन किया गया। प्रमुख रूप से सचिन सक्सेना, नौबत राम सैनी, अरविंद गुप्ता, कृष्ण कुमार, राजेश शर्मा, अभिषेक गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। श्री सिद्ध शिवालय राजन इंक्लेव स्थित शनि देव मंदिर में शनि देव को काला तिल, काला उड़द, काला कपड़ा, काला रसगुल्ला, अनार और गुलाब का फूल, सरसों का तेल, लोहे की कील भक्तों ने अर्पित कर दीपक जलाया।
विज्ञापन


केक काटकर मनाया जन्मदिन
माता विंधेश्वरी संकट मोचन मंदिर जैमिनीपुरम डबल फाटक में शाम सात बजे से शनि देव की पूजा अर्चना शुरू हुई। भक्तों ने 11 किलोग्राम का केक काटकर शनि देव का जन्म दिन मनाया। पंडित आरडी शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया। मुख्य यजमान दिनेश सिंह राघव रहे। अभिमन्यु शर्मा, अनुराग शर्मा, अंकुर शर्मा, अचल कुमारी शर्मा, हेमलता शर्मा, पूनम शर्मा, प्रीती शर्मा आदि मौजूद रही। मान्यवर कांशीराम नगर विकास कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में शनि देव की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही शनि देव के भक्तों ने सरसों का तेल, कील, काला कपड़ा आदि अर्पित कर शनि देव की कथा सुनी। भंडारे में काली खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। पंडित सुरेंद्र शर्मा ने शिव परिवार मनोकामना पूर्ण मंदिर में भक्तों ने आरती कराई और भक्तों ने भजन कीर्तन के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बालाजी युवा कमेटी पुराना दसवां घाट की अगुवाई में शनि देव की जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया। हवन पूजन में भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अनिल प्रजापति, छत्रपाल प्रजापति, राहुल प्रजापति, विनोद कुमार पुष्पक, अमित श्रीमाली, संजीव दिवाकर, अमित प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed