फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मायके से युवती लापता, हत्या का आरोप

मायके से युवती लापता, हत्या का आरोप

Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। नागफनी के बंगला गांव अपने मायके में रहने वाली एक 35 वर्षीय युवती चार दिन से गायब है। परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन अब मोहल्ले वाले उसके परिजनों पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने थाने जाकर तहरीर भी दी। हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

युवती मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। पिता ने उसकी शादी करीब 12 साल पहले की थी। लेकिन पति से नहीं बनी तो युवती अपने मायके आकर रहने लगी। उसकी चाची ने बताया कि कई सालों से वह मायके में अपनी मां, भाई, भाभी और उनके बच्चों की देखभाल कर रही थी। गुरुवार को परिवार वाले उसे लेकर निकले थे। अगले दिन लौटे, लेकिन भतीजी साथ नहीं थी। पूछने पर झगड़ा करने लगे। धीरे-धीरे युवती के लापता होने की चर्चा पड़ोसियों को लगी। सोमवार को मोहल्लेवालों ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि युवती की हत्या करके लाश को ठिकाने लगा दिया गया। एसओ ने कहा कि युवती पहले भी कई बार घर से बिना बताए चली जाती थी। मोहल्लेवाले जानबूझकर उन्हें फंसाना चाहते हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed