फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रोडवेज और आटो का किराया भाड़ा आज से बढ़ा

रोडवेज और आटो का किराया भाड़ा आज से बढ़ा

Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Tue, 11 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। बीते सप्ताह सरकार की ओर से परिवहन निगम की बसों-आटो का किराया भाड़ा बढ़ाए जाने के बाबत दिए गए संकेत को अमली जामा पहना दिया गया है। सरकार ने इस बाबत देर शाम शासनादेश जारी कर दिया। मसलन मंगलवार की रात से आदेश प्रभावी होंगे।

संभागीय परिवहन कार्यालय को भेजे गए शासनदेश के मुताबिक 50- 100 किलोमीटर की दूरी पर 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यानी साधारण बस का किराया भाड़ा 5.89 पैसा होगा। वहीं सरकार ने आटो का भी किराया अप्रत्याशित ढंग से बढ़ाया है। सरकार ने यह नहीं सोचा कि प्रदेश के सभी जनपदों में सीएनजी की कीमत एक समान नहीं है। जहां सस्ती है वहां भी बढ़े हुए दर पर किराया भाड़ा प्रभावी होगा। मुरादाबाद में सीएनजी आटो के किराए में जबर्दस्त वृद्धि की गई है। 96 पैसे प्रतिकिलोमीटर बढ़ाया गया है। शासनादेश के मुताबिक पहले किलोमीटर पर 6.86 पैसा और उसके बाद प्रत्येक 500 मीटर की दूरी 3.26 पैसा लिया जाएगा। इसी प्रकार से पेट्रोल से चलने वालेे आटो का पहले किलोमीटर की दर 7.65 पैसा निर्धारित किया गया है। और 500 मीटर की दूरी पर 3.26 पैसे लिए जाएंगे। इसी तरह से सीएनजी विक्रम और डीजल के भी दर निर्धारित किए गए हैं। इस बात की पुष्टि आरटीओ जगदीश सिंह कुशवाहा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed