{"_id":"46-26548","slug":"Moradabad-26548-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्ले आफ तक पहुंचकर आउट हुई यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्ले आफ तक पहुंचकर आउट हुई यूपी
Moradabad
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। 62वें नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप 2013 में प्ले आफ तक पहुंचकर यूपी की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। एक ही दिन में दो मुकाबले यूपी के लिए बेहद नाटकीय रहे। सुबह दिल्ली को 3-0 से रगड़कर यूपी ने प्ले आफ में प्रवेश किया। लेकिन सुबह का जोश शाम को राजस्थान के आगे नतमस्तक हो गया। 3-1 से यूपी को क्वालीफाइंग क्वार्टर फाइनल में हराकर राजस्थान ने क्वार्टर फाइनल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
यूपी की पुरुष टीम काफी समय से लीग मुकाबलों से टूर्नामेंट से बाहर होती रही है, लेकिन गुरुवार की सुबह यूपी के लिए नई रोशनी लेकर आई थी। दिल्ली के साथ उसका मुकाबला था। पावर शाट, आक्रामक ब्लाक एवं बेहतर सर्विस से यूपी ने लगातार तीन सेट में दिल्ली को शिकस्त देते हुए प्ले आफ में स्थान सुरक्षित कर लिया। सुबह की इस जीत से बुलंद हौसले के साथ शाम में राजस्थान से मुकाबले को टीम उतरी लेकिन वक्त बदल चुका था। मुकाबला बेस्ट-8 में पहले से मौजूद राजस्थान के साथ था। यूपी के बेस्ट-8 में पहुंचने की उम्मीदें खिलाड़ियों के साथ वालीबाल प्रेमियों में बढ़ गई थीं। अब यूपी की पूरी उम्मीद महिला वर्ग की टीम पर टिकी है जो बेस्ट-8 में पहुंच चुकी है।