{"_id":"46-26533","slug":"Moradabad-26533-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तकारों का मददगार होगा आर्टिजन वेलफेयर ट्रस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तकारों का मददगार होगा आर्टिजन वेलफेयर ट्रस्ट
Moradabad
Updated Fri, 27 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फार हैंडीक्राफ्ट और जिलाधिकारी की पहल पर आर्टिजन वेलफेयर ट्रस्ट आज से काम करना शुरू कर देगा। गुरुवार को इसके विधिवत उद्घाटन करने के साथ ही वेबसाइट भी लांच की जाएगी। इस मौके पर दस्तकारों की सेहत का निरीक्षण करने के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोज किया जाएगा। प्रदेश स्तर से पुरस्कृत 10 हस्तशिल्पी भी सम्मानित होंगे।
ट्रस्ट का उद्घाटन कार्यक्रम जीआईसी में होगा। गुरुवार को साढ़े 11:30 बजे ट्रस्ट के अध्यक्ष जिलाधिकारी संजय कुमार उद्घाटन करेंगे। इससे पहले बुधवार की शाम ईपीसीएच दफ्तर में निर्यातकों और स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक हुई। जिसमें ट्रस्ट की कामयाबी पर मंथन किया गया। दस्तकारों को सहूलियत और लाभान्वित करने पर चर्चा हुई। ईपीसीएच के अधिकारियों ने सुझाव नोट किए। काउंसिल के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि ट्रस्ट का रोडमैप तैयार कर तीन माह, छह माह और साल भर में किए जाने वाले काम तय किए जाएंगे। इस मौके पर एक्सपो मार्ट के पूर्व अध्यक्ष सुधीर त्यागी, ईपीसीएच उपाध्यक्ष अब्दुल अजीम, सीओए केएल कात्याल, अरविंद वढ़ेरा, निर्यातक मंसूर, तनवीर बारी, नजमुल इस्लाम, नवेद रहमान, अब्बास शम्सी, नदीम अहमद खान, परवेज नोमान मंसूरी, फहीम मंसूरी, जमीर हुसैन, सैय्यद गानिम मियां आदि उपस्थित रहे।
मील का पत्थर बनेगा ट्रस्ट
मुरादाबाद। निर्यातकों और स्वयंसेवी संस्थाओं की मानें तो ट्रस्ट की जो जिम्मेदारियां तय की गई हैं, उससे यह मील का पत्थर साबित होगा। ईपीसीएच के पूर्व अध्यक्ष केएल कत्याल, एक्सपो मार्ट के पूर्व अध्यक्ष सुधीर त्यागी और सीओए अरविंद वढ़ेरा का कहना है कि दस्तकारों को ऐसे ट्रस्ट की आवश्यकता थी। निर्यातक नवेद रहमान और परवेज का कहना है कि स्वरूप और कार्य योजना काबिल ए तारीफ है। स्वयं सेवी संस्था के अध्यक्ष जमीर हुसैन और नोमान मंसूरी का कहना है कि पहली बार दस्तकारों के लिए ऐसी पहल हुई है। अब तक सिर्फ घोषणाएं ही होती रहीं हैं।