फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पहली बारिश में ही ‘डूब’ गया महानगर

पहली बारिश में ही ‘डूब’ गया महानगर

Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
Moradabad
Moradabad Updated Wed, 12 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। पहली बारिश में ही शहर ‘डूब’ गया। गली मुहल्लों में तो घुटनों तक पानी भरा ही था पॉश कालोनियों में भी लोग पानी उलीचते देखे गए। कइयों ने तो घर की सफाई के लिए आफिस से छुट्टी ले ली थी। किराये पर रहने वाले लोगों का सामना जब जलभराव से हुआ तो दूसरे मकान की तलाश शुरू कर दी। रंगोली कालोनी में रहने वाले कई अधिकारी भी आज प्राइवेट मकान की तलाश करते रहे। मंगलवार की सुबह को जब अमर उजाला की टीम ने शहर के प्रमुख इलाकों का दौरा किया तो वार्कई हालात खराब थे। गुस्सा और तनाव चेहरों पर झलक रहा था। हर किसी का कहना था कि अभी तो पहली ही बारिश है आगे क्या होगा।
बुद्धि विहार: लोग सोकर उठे तो घरों में पानी था। चाहें धर्मकांटे को जाने वाली सड़क हो या फिर नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर वाला रास्ता। सड़कें ऊंची हैं और घर नीचे। कोई घर ही ऐसा बचा होगा जहां के लोग पानी उलीचने में न लगे हों।
विज्ञापन

मानसरोवर कालोनी: हाईवे से प्रकाश नगर चौराहे को जाने वाला रास्ता जलमग्न था। दोपहिया वाहन भी मुश्किल से ही निकल पा रहे थे। इस कालोनी के कई रास्तों पर घुटनों घुटनों पानी दिखा। हाईवे की तरफ आने वाले लोग भी लाइनपार से होकर निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशियाना कालोनी: इस कालोनी में भी जबरदस्त जलभराव था। हर सड़क पानी में डूबी थी। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। घर के आंगन तालाब जैसे दिख रहे थे। यहां के लोग तो दोपहर तक अपने घर में भरा पानी ही उलीचते रहे।
दीनदयाल नगर कालोनी: सुबह को सात बजे के करीब यहां की सड़कें पानी से लबालब थीं। घर के दरवाजों पर खड़े होकर लोग बाहर की स्थिति देख रहे थे। यहां भी कइयों के मकान के भीतर पानी घुस गया था।

नवीन नगर: सड़क किनारे की तो दुकानों में भी पानी भर गया था। सड़क पर भी कई फुट पानी खड़ा था। जो लोग दोपहिया वाहन लेकर निकले थे उनके वाहन पानी में घिरकर बंद हो गए थे। पैदल ही बाइक को खींचकर ले जा रहे थे।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed