{"_id":"46-19663","slug":"Moradabad-19663-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदों के पहाड़ के बीच झोली में गिरी कुछ सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदों के पहाड़ के बीच झोली में गिरी कुछ सौगात
Moradabad
Updated Wed, 27 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। बजट की रेल अपने मंडल में भी कुछ देर ठहरकर निकली। उम्मीद के मुताबिक तो नहीं मिला लेकिन पिछले सालों के मुकाबले अपने मंडल में पवन बंसल की रेल ज्यादा देर रुकी। आनंद बिहार टर्मिनल से कामाख्या तक और वाराणसी से दिल्ली के बीच दो नई ट्रेनें मिलीं तो सात ट्रेनों का विस्तार किया गया है। एक ट्रेन का फेरा बढ़ाया गया है जिससे यात्रियों को सफर में कुछ सहूलियत हो सकती है। मुंबई की ट्रेन का सपना मुरादाबाद से तो पूरा नहीं हुआ लेकिन रामपुर से बांद्रा टर्मिनल तक नई ट्रेन मिली है।
मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की मांग बहुत पुरानी है। वैसे तो बरेली से वाया चंदौसी दादर एक्सप्रेस चल रही है लेकिन मुरादाबाद से सीधी ट्रेन चलाने की मांग वर्षों पुरानी है। इस उम्मीद को हल्का-फुल्का पूरा किया गया है। रामनगर से रामपुर लखनऊ कानपुर होते बांद्रा टर्मिनल तक सप्ताह में एक दिन नई ट्रेन चलाई गई है। फिलहाल इसका रूट क्लीयर नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि भविष्य में यही ट्रेन मुरादाबाद तक आ सकती है। दूसरी घोषित नई ट्रेन अमृतसर लालकुआं वाया चंडीगढ़ मुरादाबाद होकर जाएगी। इसके अलावा सियालदाह से वाराणसी तक चलने वाली ट्रेन को सप्ताह में दो दिन दिल्ली तक चलाया जाएगा। यानी वाराणसी के लिए भी एक नई ट्रेन मिली है। आनंद विहार से कामाख्या (गुवाहाटी) के लिए सप्ताह में एक दिन ट्रेन चलेगी। इसके अलावा मुरादाबाद से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों का विस्तार किया गया है। जिससे लंबी दूरी वाली गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मुरादाबाद से होकर चलने वाली कानपुर जम्मूतवी (12469-70) एक के बजाय दो दिन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
जिनका हुआ विस्तार
गरीबनवाज एक्सप्रेस (15715-16) अजमेर किशनगंज अब न्यू जलपाईगुड़ी तक जाएगी।
चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस (12231-32) सप्ताह में दो दिन पटना तक जाएगी।
सद्भावना (4007-08) दिल्ली मुजफ्फरपुर अब रक्सौल तक जाएगी।
दिल्ली मुजफ्फरनगर (4017-18) रक्सौल तक जाएगी।
जम्मूतवी बरौनी अमरनाथ एक्सप्रेस (15097-98) भागलपुर तक जाएगी।
अवध आसाम (15609-10) लालगढ़ से गुवाहाटी अब तिनसुखिया तक जाएगी।
न्यू दिल्ली फरक्का (14003-04) अब मालदा टाउन तक जाएगी।