{"_id":"46-19659","slug":"Moradabad-19659-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में मुरादाबाद रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में मुरादाबाद रहा विजेता
Moradabad
Updated Wed, 27 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। नेहरू युवा केंद्र की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग में मुरादाबाद विकास खंड का दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में खिताब के लिए खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। टूर्नामेंट में पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री हाजी मो. इकराम कुरैशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं। नेहरू युवा मंडल के जरिए यह खिलाड़ी आगे निकलकर प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे।
टूर्नामेंट में मौजूद क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ऊषा लाल ने कहा कि लगन के बल पर मुरादाबाद से कई खिलाड़ियों ने देश में नाम रौशन किया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलों के प्रति जागरूकता की मिशाल नहीं मिलती। लंबी कूद में नदीम अहमद प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद महिला में कावित्री शर्मा ने पहला स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में क्रमश: अकरम और अंकित कुमारी, 200 मीटर दौड़ में नदीम और निधि सिंह, 100 मीटर दौड़ में मो. अजीम और निधि ने पहला स्थान पाया। कबड्डी में बरवाला भझरा एवं पंडित नगला तथा फुटबाल में कुंदरकी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन