{"_id":"46-19346","slug":"Moradabad-19346-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी में गवर्नर को लेकर घमासान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी में गवर्नर को लेकर घमासान
Moradabad
Updated Tue, 12 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रोटरी क्लब में गवर्नर (2015-16) पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। दूसरे प्रत्याशी दीपक बाबू ने मेरठ के सुनील गुप्ता को चुनने की प्रक्रिया को अपूर्ण बताते हुए इसे चैलेंज करने की बात कही। उनका कहना है कि चुनाव वोटिंग से ही होगा। दीपक के इस रुख से रोटेरियन में खलबली मची हुई है।
रोटरी क्लब के तीन दिवसीय अधिवेेशन में 2015-16 के लिए चुनाव हुए थे। इसके लिए लॉटरी के माध्यम से मंडल के सभी क्लबों में से दस प्रतिनिधि चुने गए थे। गवर्नर के लिए मुरादाबाद के दीपक बाबू व मेरठ के सुनील गुप्ता दावेदार हैं। समिति ने सर्व सम्मति से सुनील गुप्ता के नाम की संस्तुति की थी। सुनील को अगला गवर्नर मान रोटेरियन ने खूब स्वागत किया। दूसरे दावेदार दीपक बाबू ने सोमवार को कहा कि इस बार चुनाव नई गाइडलाइंस डी-7 के तहत हुआ है। इसमें समिति के निर्णय को चुनौती देने का अधिकार सुरक्षित है। वे समिति के निर्णय को चुनौती देंगे। गवर्नर का चुनाव वोटिंग के जरिये ही होगा।
विज्ञापन
‘समिति के पास सारे अधिकार हैं, पूरी प्रक्रिया आरआई प्रतिनिधि के सामने हुई है, अगर किसी को आपत्ति है तो वे 14 दिन में दर्ज करा सकते हैं, नियमानुसार कार्रवाई होगी’
विज्ञापन
- सुधीर खन्ना, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रोटरी क्लब।