{"_id":"46-18553","slug":"Moradabad-18553-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में बन रहीं हिंदू विरोधी सरकारें : तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में बन रहीं हिंदू विरोधी सरकारें : तोगड़िया
Moradabad
Updated Mon, 07 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए देशभर के भ्रमण पर निकले विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने रविवार को मुरादाबाद में कहा कि देश का पूरा राजनीतिक सिस्टम हिंदू विरोधी मानसिकता का शिकार हो गया है। केंद्र से लेकर देश के विभिन्न राज्यों में हिंदू विरोधी सरकारें बन रही हैं। कोई भी दल अब इस मुस्लिम तुष्टीकरण से अछूता नहीं रहा। बोले, बहुसंख्यक होने के बाद भी सरकारें हिंदुओं का उत्पीड़न इसलिए कर रही हैं क्योंकि हिंदू वोट नहीं करते।
कांठ रोड पर गोकुल विहार कालोनी में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. तोगड़िया ने कहा कि चाहे जिस पार्टी को वोट करो ये आपकी मरजी लेकिन वोटिंग के लिए घर से जरूर निकलो। क्योंकि यदि सरकारें यूं ही हिंदू विरोधी मानसिकता से काम करती रहीं तो वो दिन दूर नहीं जब पूरा सिस्टम हिंदू विरोधी हो जाएगा और हिंदुओं को अपने धर्म, घर परिवार और बहू बेटियों की इज्जत बचाना मुश्किल हो जाएगा। सपा सरकार द्वारा मुस्लिमों को मुफ्त मकान देने और मुस्लिम छात्राआें को हमारी बेटी उसका कल योजना के तहत 30-30 हजार रुपये देने पर तोगड़िया ने अफसोस जताया। कहा, बहुसंख्यकों की कमाई को सरकारें अल्पसंख्यकों में बांट रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक वर्ग आबादी बढ़ाकर देश में बेरोजगारी, महंगाई को बढ़ा रहा है तो अकेले हिंदू ही क्यों जनसंख्या नियंत्रण का जिम्मा लें। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ग की बढ़ती आबादी हिंदुओं को बेरोजगार बना रही है।
विज्ञापन