{"_id":"46-18196","slug":"Moradabad-18196-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन की व्यवस्था का खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन की व्यवस्था का खाका तैयार
Moradabad
Updated Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। ‘यस’ के बैैनर तले 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली हाफ मैराथन की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का खाका तैयार कर लिया गया। इस पर एडीएम सिटी प्रवीण मिश्र ने अंतिम मुहर लगा दी है। साथ ही एडीएम सिटी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से पूर्व व्यवस्था को पूरा करने की हिदायत दी है।
सोमवार की शाम एडीएम सिटी, यस के पदाधिकारियों तथा अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। बैठक में रेस की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिसमें चिकित्सा सेवा, सड़क व्यवस्था और साफ सफाई के मुद्दे पर गहनता से चरचा हुई। इस मौके पर पीडब्लूडी के अधिकारियों को रेस के आने वाली सड़कों को दुरुस्त करने की नसीहत एडीएम सिटी ने दी। इसके अलावा क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग की ओर से की जा रही व्यवस्था की भी समीक्षा गई। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन के दौरान पांच बूथों का चयन किया गया। जहां चिकित्सा से लेकर अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी। इन स्थानों पर खेल विभाग के कर्मियों के अलावा विवेकानंद के डाक्टर मौजूद होंगे। साथ ही सभी बूथ पर एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की गई। इस मौके पर यस के अध्यक्ष अनूप शंखधार, उपाध्यक्ष नीरज खन्ना, मीडिया को आडिनेटर विशाल अग्रवाल, राजीव बंसल, रोहित ढल, नीरज रस्तोगी, मनीष अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन