{"_id":"46-18189","slug":"Moradabad-18189-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण पर मचा घमासान, दफ्तरों में कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण पर मचा घमासान, दफ्तरों में कामकाज ठप
Moradabad
Updated Tue, 18 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रमोशन में आरक्षण पर घमासान मच रहा है। राज्यसभा में बिल पास होने के बाद कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और गुस्से का इजहार किया। कई विभागों में सन्नाटा पसरा रहा। लगातार चलने वाली हड़ताल से सरकारी योजनाएं भी प्रभावित होने लगी हैं। कामकाज ठप हो रहा है। सोमवार को कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।
गन्ना विभाग, लोकनिर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, सेल्स टैक्स समेत कई महकमों के कर्मचारी सोमवार की सुबह को दफ्तर तो पहुंचे लेकिन काम नहीं किया। इन लोगों का कहना था कि उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। यह बिल कर्मचारियों में भेदभाव का भाव पैदा करेगा। प्रमोशन बेहतर काम को आधार बनाकर किया जाए। न कि आरक्षण के आधार पर। बाद में सभी विभाग के लोग नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। कहा गया कि सियासी दलों को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए। लेकिन जब शाम को राज्यसभा में बिल पास होने की खबर मिली तो कर्मचारी भड़क उठे और नारेबाजी की गई। इन लोगों ने कहा कि उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उधर कर्मचारियों के आंदोलन से विभागीय कामकाज ठप होने लगा है। स्थिति यह है कि सरकारी आंकड़े भी अपडेट नहीं हो पा रहे हैं। उधर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मीटिंग में कहा गया कि यह बिल देश की अस्सी फीसदी जनता के अधिकारों पर कुठाराघात है। आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। इस दौरान शिवपाल सिंह, राजकुमार सिंह, रमेश सिंह, महेंद्र सिंह, देवराज सिंह, राजेश सिंह, रामेंद्र सिंह समेत तमाम लोग रहे। ठाकुर शिव कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। राजकीय इंटर कालेज के शिक्षकों ने भी आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन