{"_id":"46-17632","slug":"Moradabad-17632-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव सारस्वत को मिल गया इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव सारस्वत को मिल गया इंसाफ
Moradabad
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुंबई पर हुए आतंकी हमले में मुरादाबाद के राजीव सारस्वत की भी मौत हुई थी। बुधवार को जब आतंकी अजमल कसाब को फांसी हुई तो राजीव के परिवार वालों ने कहा कि न्याय मिल गया है। फांसी बहुत पहले दे दी जानी चाहिए थे। लोगों का कहना था कि दहशतगर्दों पर कार्रवाई में विलंब नहीं होना चाहिए।
आवास विकास कालोनी में रहने वाले राजीव सारस्वत हिंदुस्तान पेट्रोलियम में थे। कई वर्षों तक तो वह मुरादाबाद में ही रहे लेकिन वर्ष 1991 में उनका तबादला मुंबई हो गया था। लिहाजा वह परिवार के साथ देश की आर्थिक राजधानी में चले गए। मुंबई के जिस होटल पर आतंकी हमला हुआ था राजीव सारस्वत उसी होटल में थे। दरअसल हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अफसरों की कार्यशाला चल रही थी। इस आतंकी हमले में राजीव सारस्वत की भी मौत हो गई थी। डाक्टर पंकज दर्पण का कहना है कि जब उन्हें जानकारी मिली तो वह अगले ही दिन मुंबई पहुंच गए थे। वह आज भी उस दिन को याद करके कांप उठते हैं। लोहागढ़ में रहने वाले राजीव के परिवार वाले भी कसाब को फांसी दिए खुश तो हुए लेकिन कहा कि इतनी देरी नहीं होनी चाहिए थी। दूसरे भी जो आतंकी जेलों में बंद है उनके खिलाफ भी कार्रवाई जल्द की जाए।
विज्ञापन