{"_id":"46-17619","slug":"Moradabad-17619-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का अपमान करने वालों हो यही अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का अपमान करने वालों हो यही अंजाम
Moradabad
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अजमल कसाब को दी फांसी दिए जाने की खबर मिलने के बाद सबसे अधिक उत्साह युवाओं में दिखाई दिया। सभी ने कसाब की फांसी पर न केवल खुशी जताई बल्कि देश का अपमान करने वालों के लिए इसी प्रकार के अंजाम की इच्छा जताई।
हिंदू कालेज के छात्र सुंदर यादव ने बताया कि कसाब को फांसी की खबर मिलने के बाद उसने मैसेज कर लोगों को अपनी खुशी का इजहार किया। मेरी तमन्ना थी कि उसे फांसी लगते हुए देख सकूं। लेकिन फिर भी अच्छा है कि देर से ही सही कसाब अपने अंजाम तक पहुंचा है।
अंकित चौधरी का कहना है कि पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि भारत का अपमान करने वालों का क्या हश्र होता है। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे फांसी दिया जाना हमारी देश की महानता को दर्शाता है। आज हमारे लिए खुशी का दिन रहा। दोस्तों ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
एमएच कालेज की छात्र अंजलि चौहान ने बताया कि देश के दुश्मनों का यही हाल होना चाहिए। मेरे अपने होश में देश की शक्ति को जताने वाली सबसे बड़ी घटना है। हालांकि सरकार ने फांसी देने में देर लगाई, लेकिन उसे जिस तरीके से फांसी दी गई वह वाकई गौरव की बात है।
अनूप सिंह का कहना था कि जल्द ही अफजल गुुरु को फांसी दी जानी चाहिए। मेरा मानना है कि जिस प्रकार से कसाब की हरकतों की फोटो टीवी पर दिखाए गए थे उसी प्रकार से उसकी फांसी के फोटो भी जारी किए जाने चाहिए। उसे अपने किए की सजा मिलते देख देश की कानून व्यवस्था पर आस्था मजबूत हुई है।
अजमल कसाब को फांसी पर बेहद उत्साहित जयवीर सिंह का मानना है कि इस घटना को देश लंबे समय तक याद रखेगा। इस आतंकी की सजा से मुंबई हमले में मारे गए लोगों के परिवार वालों को सुकुन मिला होगा। वे भी हमारे भाई बहन और परिजनाें के समान थे। 26/11 से पहले यह उनको श्रद्धांजलि है।