{"_id":"46-17548","slug":"Moradabad-17548-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क पूरा करने में जुटे कालेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमवर्क पूरा करने में जुटे कालेज
Moradabad
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। छात्रसंघ चुनाव को लेकर को लेकर कालेज अपना होमवर्क पूरा करने में जुट गए हैं। चुनाव अधिकारी घोषित करने के साथ ही नामांकन के लिए समिति बनाई जा रही हैं। इसके अलावा वोटर लिस्ट पूरी करने का कार्य तेजी से चल रहा है।
सभी कालेजों में चुनाव समिति का गठन किया जा चुका है। इसके साथ ही वोटर लिस्ट बनाने का काम तेजी से चल रहा है। गोकुदास हिंदू गर्ल्स कालेज में सोमवार को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही कालेज में आचार संहिता भी लागू हो गई है। प्राचार्या डा. मोहिनी पांडेय ने बताया कि मुख्य मतदान अधिकारी डा. प्रभा कपूर और डा. मीनाक्षी भटनागर को बनाया है। डा. मधु गोयल, डा. फहमिदा खान चुनाव अधिकारी रहेंगी। चुनाव संयोजिका ओर प्रभारी डा. अंजना दास और डा. कौशल कुमारी को बनाया गया है। कालेज में नामांकन 23 को और नाम वापसी 26 किए जाएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए समिति का गठन कर दिया गया है। वहीं दूसरे कालेजों में भी चुनाव संबंधी प्रक्रिया पर तेजी से कार्य चल रहा है। वोटर लिस्ट का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।