{"_id":"46-17525","slug":"Moradabad-17525-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाला साहेब के शोक में दुकानों के शटर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाला साहेब के शोक में दुकानों के शटर गिरे
Moradabad
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के निधन पर शहर के लोग भी गमगीन रहे। ठाकरे के निधन को हिंदू समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति बताते हुए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बुध बाजार व स्टेशन रोड के दुकानदारों ने शोक में कुछ देर के लिए अपनी दुकानों के शटर गिराए। वीर खालसा दल, आर्य समाज ने भी हिंदू हृदय सम्राट को श्रद्धांजलि दी।
शिवसैनिकों ने रविवार को बाजार बंद का आह्वान किया था। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज बंसल ने भी शोक में अंत्येष्टि के वक्त दुकानें बंद रखने की अपील की। शिवसेना नेता वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसैनिक सुबह ही बाजार में आ गए। उन्होंने व्यापारियों से शोक में बाजार बंद रखने की अपील की। इसके बाद व्यापारियों ने थोड़ी देर तक शटर गिराकर बाला साहेब के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय आर्य सभा के महामंत्री रमेश सिंह ने कहा बाला साहेब ने देश को सांस्कृतिक विचारधारा को बल प्रदान किया। वीर खालसा दल की बैठक में भी दो मिनट का मौन रखकर बाला साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अध्यक्ष मंजीत सिंह, महेंद्र सिंह बग्गा, अमनजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, तरनदीप सिंह, गुरबख्श सिंह, गुरमीत सिंह मौजूद रहे। शिवसेना की प्रकाश नगर में शोकसभा हुई। यहां मंडल महासचिव सत्यवीर सिंह कश्यप, विपिन भटनागर, राजीव गांधी, अमित कुमार, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह मौजूद थे। शिवसेना की रामंगगा विहार में हुई शोकसभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे। यहां मुकेश गुप्ता, तिलकराज शर्मा, अमर सिंह वर्मा, संतोष गुप्ता मौजूद थे। सर्वदलीय हिंदू संगठन की बैठक में शोक व्यक्त किया गया। यहां सतीश ढल, पोपटलाल, राजेंद्र अनेजा, रमेश अरोरा, सुरेश मदान मौजूद थे। वार्ड 49 से शिवसेना पार्षद अमित सक्सेना ने भी बाला साहेब के निधन पर शोक जताया है। मुरादाबाद जागृति मंच की शोकसभा में निमित जायसवाल, धर्मेंद्र यादव, रचित अग्रवाल, कपिल गुप्ता, अनुज शर्मा, करुणेश अग्रवाल, राधेमोहन शर्मा, विपिन गुप्ता, प्रवीन ढल, शिशिर कश्यप मौजूद थे। राष्ट्रीय जनता दल ने भी बैठक कर बाला साहेब को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा, आरके आर्य, अमित मिश्रा, रमा यादव, मंजू राठौर, मनीष तुरैहा, अशोक कश्यप, राकेश श्रीवास्तव, बाबू लाल सैनी, वीरेंद्र शर्मा, मीना त्यागी मौजूद थे। हिंदू युवा मंडल समिति ने भी शोक जताया। यहां संतराम दास, उमेश त्रिवेदी, संजय गुप्ता, संयम वत्स, अतुल सोेती, हरीश वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
व्यापारियों ने भी दी श्रद्धाजंलि
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में भी बाला साहेब को श्रद्धांजलि दी गई। यहां महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल, संजय सहगल, राकेश सक्सेना, रितेश गुप्ता, राधेश्याम रस्तोगी, नवीन रस्तोगी, गिरीश भंडूला मौजूद थे। युवा व्यापार मंडल के जिला महामंत्री विपिन अग्रवाल ने कहा देश ने एक दृढ़ निश्चय वाला व्यक्तित्व खो दिया। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में भी शोक जताया गया। यहां अध्यक्ष नीरज बंसल, विशाल अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
---
अंत्येष्टि देखने को टीवी से चिपके रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शिवसेना प्रमुख के अंतिम संस्कार को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने टीवी सैटों से चिपके रहे। बाला साहेब के निधन के बाद से ही लोगों में शोक का माहौल था। सुबह सात बजे से बाला साहेब की अंतिम यात्रा शुरू होने के बाद से ही देर रात तक अंतिम संस्कार होने तक लोग जुटे रहे।