{"_id":"46-17459","slug":"Moradabad-17459-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रनगर में सीमेंट की दुकान के ताले टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रनगर में सीमेंट की दुकान के ताले टूटे
Moradabad
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चंद्रनगर में एक सीमेंट की दुकान के ताले तोड़ चोर नकदी व सरिया समेट कर ले गए।
चंद्र नगर के चांदी राम के मंदिर के पास जगदीश कुमार की सीमेंट की दुकान है। मंदिर से ही थोड़ी दूर पर जगदीश का मकान है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे जगदीश दुकान खोलने आया तो ताले टूटे हुए थे। उसने शटर उठाया तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। जगदीश के अनुसार, चोर गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी, डेढ़ कुंटल सरिया, सीमेंट लादने वाले चार ठेले, इसके अलावा व्हील आदि चोरी कर ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मुआयना किया लेकिन नतीजा नहीं निकला। जगदीश ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है।