{"_id":"46-17435","slug":"Moradabad-17435-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा की झांकियों ने दिया देश प्रेम का संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा की झांकियों ने दिया देश प्रेम का संदेश
Moradabad
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में कानूनगोयान हाथी वाले मंदिर से चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व हवन किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ मेयर बीना अग्रवाल ने किया। इसमें शामिल श्री चित्रगुप्त महाराज के साथ सूफी अंबा प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चंद्र बोस, गणेश शंकर विद्यार्थी और भारत माता की झांकियां देश भक्ति के भाव से सराबोर करती रहीं। शोभायात्रा पान दरीबा, सर्राफा बाजार, मंडी चौक, बर्तन बाजार, चौमुखा पुल, टाउन हाल, बाजार गंज होते हुए चित्रगुप्त इंटर कालेज पहुंचकर समारोह में तब्दील हो गई। यहां वक्ताओं ने चित्रगुप्त महाराज की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं वयोवृद्ध चित्राशाें का शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रास्ते में कई संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। नेतृत्व विनीत भटनागर ने किया। विशिष्ट अतिथि विनीत सक्सेना रहे। निरंकार स्वरूप सक्सेना, नवीन चंद्र भटनागर, हरीश सिन्हा, एके श्रीवास्तव, पीके सक्सेना, बिट्टू, सुधीर सक्सेना, प्रदीप कांत, संजीव सक्सेना, डा. एपी शमशेरी, निर्मेश भटनागर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन