{"_id":"46-17367","slug":"Moradabad-17367-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बाजारों में वाहनों की नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बाजारों में वाहनों की नो एंट्री
Moradabad
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बाजारों में भीड़भाड़ और खरीदारों की भीड़ जुटने के साथ ही सुरक्षा केे इंतजाम दुरुस्त हो गए। आज से शहर के तमाम बाजारों में वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्कूटर, बाइक, रिक्शा, ठेला, आटो, टैंपो और चार पहिया वाहन भी अब बाजार के अंदर नहीं गुजर सकेंगे। 15 नवंबर तक सुबह 10 बजे से लेकर रात तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। कोतवाली, बुधबाजार, मंडी चौक, टाउन हाल आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सभी लोगों को पैदल ही जाना होगा। पुलिस त्योहार के मद्देनजर आज से शहर में रूट डायवर्जन लागू कर रही है। एसएसपी ने बताया कि बाजारों में शनिवार को भी सख्ती की गई थी। लेकिन रविवार से वाहनों के जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
--
यहां रहेगी वाहनों की नो एंट्री
- इंपीरियल तिराहे से बुधबाजार की ओर
- गुरहट्टी चौराहे से टाउन हाल की तरफ
- चौमुखा पुल से बर्तन बाजार की ओर
- मंडी चौक से चौमुखा पुल की ओर
- मंडी चौक से एस कुमार चौराहे की ओर
- पान दरीबा से गुजराती मोहल्ला की ओर
- तहसील स्कूल से चौमुखा पुल की ओर
- इंदिरा चौक से संभली गेट की ओर
- कटरानाज से बुधबाजार और चौमुखा पुल की ओर
- अमरोहा गेट से कटरानाज की ओर
- ताड़ीखाना से बुधबाजार की ओर
- असालतपुरा चौराहे से सब्जी मंडी कटरानाज
नोट- सभी रास्तों पर लौटने वाले वाहनों को नहीं रोका जाएगा
--
पार्किंग स्थल--
जेल के सामने आवासीय भवनों के सामने
टाउन हाल के सामने पुराना अस्पताल मैदान
नागफनी में तहसील स्कूल
मुगलपुरा में जीआईसी ग्राउंड
इंपीरियल तिराहे के पास एमडीए पार्किंग स्थल
घास मंडी जैन धर्मशाला के सामने
असालतपुरा चौराहे और अमरोहा गेट के बीच फल मंडी