फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चीनी मिलें चलवाओ, कमिश्नरी में दहाड़े किसान

चीनी मिलें चलवाओ, कमिश्नरी में दहाड़े किसान

Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। गन्ना काटकर गेहूं की बुआई करनी है। लेकिन खेत तब खाली होगा जब चीनी मिलें खरीद शुरू करें। मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। अपने पैसे के लिए भी आंदोलन करना पड़ रहा है। शनिवार को कमिश्नरी पर इकट्ठा हुए काश्तकारों ने अपनी समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया।

भाकियू नेताओं के साथ पहुंचे किसानों ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। बाद में अपर आयुक्त प्रशासन जसवंत सिंह से मुलाकात करके किसानों की समस्याओं को सिलसिलेवार उठाया। काश्तकारों का कहना था कि गेहूं बुआई का वक्त शुरू हो गया है। लिहाजा चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हो जाना चाहिए। ताकि किसान समय से गन्ना काटकर गेहूं की बुआई कर सकें। बिजली के अधिकारियों द्वारा पूर्व में किए गए वादे भी याद दिलाए गए। किसानों को अनुदानित बीज भी समय से उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान डा. नौ सिंह, महेंद्र सिंह रंधावा, ऋषिपाल सिंह, आनंद कुमार, गजेंद्र सिंह, घासी सिंह, महक सिंह और गजेंद्र सिंह समेत तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed