{"_id":"15369","slug":"Moradabad-15369-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
Moradabad
Updated Fri, 31 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा से वाहन चुराकर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बेचने वाले अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं, जिनके पास से चोरी की दो लग्जरी कारें और एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस तीनों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।
पकड़े गए युवकों ने कबूल किया कि वाहनों की चोरी के बाद उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दूसरे स्थानों पर ले जाते थे। सौदा पटने पर उसे अच्छे दाम लेकर बेच दिया जाता था। पुलिस के अनुसार टीम का सरगना विमल दीक्षित पुत्र शिवकुमार निवासी ज्वालानगर मुरादाबाद में भी किसी ग्राहक को वाहन बेचने के लिए लाया था। मुखबिर की सूचना पर मझोला थाना पुलिस ने टीम बनाकर टवेरा कार में सवार विमल, उसके साथी धर्मपाल पुत्र जस्सू सिंह निवासी कटघर और प्रदीप कुमार पुत्र गंगा सिंह निवासी रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से टवेरा कार, निशानदेही पर एक सैंट्रो कार और एक बाइक बरामद हुई है। युवकों ने बाइक को कांशीराम योजना में आवासों के बीच छुपा रखा था। गैंग पर हरिद्वार व गुड़गांव में भी वाहन चोरी के मुकदमे हैं। युवकों ने कई वारदातों की जिम्मेदारी भी ली है।
एसपी सिटी महें्द्र यादव ने बताया कि टीम की सफलता पर एसएसपी ने 5000 रुपये ईनाम की घोषणा की है। गैंग के सभी सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कराई जाएगी।