Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मकान मालिक अस्पताल में और चोर घर में

मकान मालिक अस्पताल में और चोर घर में

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुरादाबाद। मकान मालिक अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में जिला महिला अस्पताल आए थे और उधर चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया। घटना कोतवाली थाना अंतर्गत लाल मस्जिद के पास हुई। पीड़ित सुबह जब घर पहुंचा तब उसे पता लगा। इसके बाद थाने में तहरीर दी गई।

लाल मस्जिद रोड निवासी नूर मोहम्मद इलाके के ही एक पीतल कारखाने में काम करते हैं। कुछ दिन पहले नूर मोहम्मद की पत्नी की तबियत खराब हो गई थी। इसके चलते उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। नूर और उनके रिश्तेदार महिला की देखभाल में ही लगे हैं। सोमवार रात भी नूर मोहम्मद घर में ताला लगाकर अस्पताल आ गए। लेकिन अगले दिन जब लौटे तो देखा कि बाहर का ताला टूटा पड़ा है। अंदर पहुंचे तो अलमारी का लाक भी टूटा था और उसमें रखी करीब 20 हजार रुपये की नगदी, सोने, चांदी के जेवर समेत करीब एक लाख का माल गायब था। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरों के संबंध में कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed