{"_id":"14514","slug":"Moradabad-14514-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से भिड़े लड़की के घरवाले, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से भिड़े लड़की के घरवाले, हंगामा
Moradabad
Updated Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी से लापता हुई एक युवती को लेकर सोमवार को कचहरी परिसर में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस इस युवती को बरामद कर सीजेएम कोर्ट में बयानों के लिए लाई थी। लड़की के परिजनों ने दबाव में बयान दिलाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजन पुलिस वालों से भिड़ गए। युवक-युवती के अलग-अलग धर्मों से जुड़े होने से पुलिस पहले से ही सतर्क थी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर लड़की के परिजनों को हिरासत में ले लिया। देर रात उन्हें छोड़ दिया गया।
बिलारी के रायपुर धनियाखेड़ा की एक युवती पंद्रह दिन पहले लापता हो गई थी। बिलारी के मोहल्ला अब्दुल्ला निवासी दूसरे संप्रदाय के युवक पर युवती के अपहरण का आरोप था। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को युवती व युवक को बरामद कर लिया। युवती ने पुलिस को युवक के साथ स्वेच्छा से जाकर शादी करने की बात कही। सोमवार को सीओ बिलारी पंकज पांडेय युवती व युवक को लेकर सीजेएम कोर्ट आए। यहां युवती के बयान होने थे।
विज्ञापन
युवती के परिजन पहले से ही मौजूद थे। युवती के सामने आते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि पुलिस उन्हें लड़की से नहीं मिलने दे रही है। दबाव में युवक के पक्ष में बयान दिलाने की तैयारी है। पुलिस ने परिजनों को रोकने का प्रयास किया तो परिजन पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच युवती की मां बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे माहौल और ज्यादा गर्म हो गया। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए युवती के परिजनों को हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस वैन में डालकर सिविल लाइंस थाने लाया गया। इसके बाद ही युवती के कोर्ट में बयान हो सके। पुलिस ने जिला अस्पताल में युवती का मेडिकल भी कराया। देर रात सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन