{"_id":"14324","slug":"Moradabad-14324-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बूथों पर पहुंच जाएंगे चुनाव कराने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बूथों पर पहुंच जाएंगे चुनाव कराने वाले
Moradabad
Updated Sat, 23 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चौबीस जून को होने वाले इलेक्शन के लिए पोलिंग पार्टियां तेइस जून को रवाना होंगी। महानगर का चुनाव कराने वाली 486 पार्टियां मंडी समिति से कूच करेंगी। जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए वहीं से रवानगी होनी है। सभी को सुबह छह बजे बुला लिया गया है।
शनिवार की सुबह छह बजे सभी मतदान कर्मियों को संबंधित रवानगी प्वाइंट पर बुलाया गया है। मंडी समिति से मुरादाबाद निगम का चुनाव करने वाली पार्टियों की रवानगी होगी। इसे लेकर शुक्रवार को तैयारियां होती रहीं। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। एडीएम फाइनेंस महेंद्र सिंह ने बताया कि जो भी चुनाव सामग्री लेने नहीं पहुंचेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहीं से सभी को वोटिंग मशीन भी उपलब्ध कराई जानी है। मतदान के बाद ईवीएम को यहीं जमा भी कराया जाएगा। प्रशासन ने भी वोटिंग को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
निकाय वार्ड पोलिंग पार्टियां
नगर निगम 70 486
नगर पालिका बिलारी 25 38
नगर पालिका ठाकुरद्वारा 25 25
नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर 15 23
नगर पंचायत कुंदरकी 15 27
नगर पंचायत कांठ 15 23
नगर पंचायत उमरी कलां 13 14