{"_id":"13666","slug":"Moradabad-13666-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने रात में किया निरीक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने रात में किया निरीक्षण
Moradabad
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीआरएम रात में स्टेशनों और फाटकों का निरीक्षण किया। हालांकि उन्हें किसी प्रकार की कमी नहीं मिली। काम सुचारु रूप से चलता मिला।
मंडल रेल प्रबंधक सुनील माथुर रात साढ़े 12 बजे औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने दलपतपुर और सज्जाद नगर स्टेशन पर निरीक्षण किया। इसके अलावा लेबल क्रासिंग भी चेक की गई। वे सुबह साढ़े पांच बजे तक निरीक्षण पर रहे। उन्होंने बताया कि यह रुटीन कार्य था। रेलवे में छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऐसे में विशेष सावधानी की जरूरत होती है। विशेषकर रात में लापरवाही अधिक होती है। निरीक्षण से कर्मचारियों में बेहतरी का संदेश जाता है। हालांकि किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। सभी कार्य नियमों के दायरे में मिले। हालांकि छोटी मोटी कमियां रह जाती है, जिन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए। इस प्रकार से दौरे लगातार चलते रहेंगे। जिससे रेलवे का सफर सुरक्षित बना रहे।