फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मां के प्यार की तरंग पर महानगर

मां के प्यार की तरंग पर महानगर

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। स्कूलों में मदर्स डे के कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने मां के प्रति भाव व्यक्त किये। इन्होंने मनोकृतियाें रंग उकेर कर स्नेह का प्रदर्शन किया।

गांधी नगर पब्लिक स्कूल में बच्चों की माताओं के लिये कुकरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने व्यंजन बनाकर पाक कला का प्रदर्शन किया। सुधा सिंहल, सुधा गुप्ता, अनीता सिंहल, शिखा सिंहल, प्रीति सिंहल निर्णायक रहे। सपना ग्रोवर प्रथम, मीना अग्रवाल द्वितीय और नीतिका अग्रवाल तृतीय रहीं। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य शशि शर्मा ने मां का सम्मान करने की प्रेरणा दी। चीफ वार्डेन रेखा अग्रवाल ने भी संबोधित किया। ममता शर्मा, रूचि रस्तोगी, सुनील माथुर, नीलम सक्सेना आदि का सहयोग रहा। बोनी एन पब्लिक स्कूल में कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र छात्राओं ने मां की आकृतियां बनाकर उन्हें कलात्मक रूप से आदर्श वाक्य लिखकर सजाया। उन्होेंने धरती पर रंगोली के साथ मां तुझे प्रणाम लिये देश प्रेम का भी संदेश दिया। प्रधानाचार्य सुनीता भटनागर ने कहा मां होना गर्व की बात है। वही बच्चों की प्रथम शिक्षिका होती है। अंत में बच्चे पुरस्कृत किये गए। अतिया खान, मीनू पसरीजा, रीता सक्सेना, विनीता, हुस्ना आदि का सहयोग रहा। नोसगे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र छात्राओं ने कार्डों पर रंग और शब्दों के माध्यम से मां के प्रति भावनाएं प्रदर्शित कीं। बच्चों ने स्वरचित कविताएं भी सुनाईं। प्रधानाचार्य सीमा नागपाल ने उत्साहवर्धन किया। प्रशासक पंकज कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। अमर नाथ मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। बच्चों ने जीवन को सफल बनाने के टिप्स दिये गए। मोहित प्रथम, गगन द्वितीय और अंकिता तृतीय रहीं। अध्यक्षता सीए अजीत कुमार अग्रवाल व उनकी पत्नी गुंजन अग्रवाल ने की। ललित वर्मा, भूपेंद्र सिंह, भावना भटनागर, रुचि भटनागर, गुंजन सक्सेना शहाना आदि का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य कृष्णा चौधरी ने आभार व्यक्त किया। लिटिल एंजिल्स कांवेंट एंड गर्ल्स हाई स्कूल में मदर्स डे कार्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने बेस्ट मैटेरियल से ग्रीटिंग कार्ड सजा कर मां के प्रति मनोहारी भाव व्यक्त किये। प्रबंधक मुसर्रत हफीज, रेनू खानम, रजिया नकवी, निदा अफरोज आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एसवी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। बच्चों ने प्रस्तुति कर मां को नमन किया। उन्होंने मां को प्रेरणा स्तोत्र बताते हुए उनकी शिक्षा पर मिल करने का संदेश दिया। प्रबंधक जगदीश सरन अग्रवाल और प्रधानाचार्य श्री राज शंकर गर्ग ने मां का महत्व समझाया। उधर भारत रक्षा सेना ने विचार गोष्ठी की। इसमें कहा गया कि मनुष्य होना भाग्य है और मां होना सौभाग्य। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा मां बच्चे की प्रथम शिक्षिका है। वही बच्चे को संस्कारवान बनाती है। निमित जायसवाल, बीडी सरोज, अतुल जौहरी, अंबरीष गर्ग, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed