{"_id":"13645","slug":"Moradabad-13645-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी मैनेजर समेत पांच के खिलाफ होगी रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी मैनेजर समेत पांच के खिलाफ होगी रिपोर्ट
Moradabad
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रजपुरा विकास खंड क्षेत्र के सात गांवों में दो करोड़ की धनराशि के गबन के मामले में पीएनबी के मैनेजर समेत पांच के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। मुख्य आरोपी पंचायत सचिव समेत सभी के खिलाफ सीडीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
रजपुरा विकासखंड के पंचायत सचिव अजय कुमार यादव पर दो करोड़ की धनराशि के गबन के आरोप लगे हैं। अब तक मनरेगा, इंदिरा आवास, राज्य वित्त आयोग आदि योजनाओं में 2.06 करोड़ रुपये गबन की पुष्टि हो चुकी है। डीडीओ मिश्री लाल ने इस पूरे मामले की जांच की। अपनी रिपोर्ट में डीडीओ ने पंचायत सचिव, पीएनबी के शाखा प्रबंधक, खंड विकास अधिकारी, कनिष्ठ लिपिक व सफाई कर्मचारी की भूमिका को सवालों के घेरे में लेते हुए पांचों को दोषी माना था। सीडीओ मासूम अली सरवर ने बताया पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे लिए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सरकारी धन की वसूली की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन