{"_id":"13568","slug":"Moradabad-13568-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टम भी ड्रा बैक डाटा की पड़ताल में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्टम भी ड्रा बैक डाटा की पड़ताल में जुटा
Moradabad
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ड्रा बैक डाटा की डिटेल जुटाने में कस्टम विभाग भी जुट गया है। वह अपने स्तर से ड्रा बैक के मद में की गई संस्तुति को खंगालने में भिड़ गया है। किस स्लैप के तहत कितने प्रतिशत का ड्रा बैक पर मुहर अब तक लगाई जा चुकी है। इस बात की पड़ताल तेजी से हो रही है। साथ ही वह बीते कुछ समय से विचाराधीन चल रहे मसले को तेजी से निपटाने के आदेश भी दिए गए हैं।
मालूम हो कि हस्तशिल्प उत्पादों के निर्यात पर होने वाले खर्चे के एवज में सरकार की ओर से बड़े स्तर पर निर्यातकों को ड्रा बैक दिया जाता है। निर्यात होने वाले प्रत्येक हस्तशिल्प उत्पादों पर ड्रा बैक डिपार्टमेंट की ओर से अलग-अलग राशि तय है। कस्टम की ओर से कभी-कभी किसी उत्पाद पर सवालिया निशान लगाए जाने पर उससे मिलने वाले ड्रा बैक का लाभ निर्यातकों को नहीं मिल पाता है। इस विवाद के निस्तारण में कुछ समय लग जाता है जिसकी वजह से ड्रा बैक मिलने में विलंब का सामना निर्यातकों को करना पड़ता है। ड्रा बैक से संबंधित पेंडिंग चले आ रहे मसलों को निपटाने की पड़ताल तेजी से शुरू हो गई है। आदेश है कि किसी का कोई कोई भी पेंडिंग नहीं रहे। निर्यातकों को सही समय पर ड्रा बैक मिल जाए। मालूम हो कि ड्रा बैक के दावे पर कस्टम बारीकी से उत्पादों की जांच करता है। मशीन मेड उत्पादों पर किसी प्रकार का कोई लाभ निर्यातकों को नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन