फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आज से सड़कों पर दौड़ने लगेंगे सीएनजी आटो

आज से सड़कों पर दौड़ने लगेंगे सीएनजी आटो

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Moradabad
Moradabad Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद। सीएनजी आटो की हड़ताल खत्म हो गई। प्रशासन के आश्वासन पर दो दिन का वक्त देकर सभी लोग काम पर लौट आए। मंगलवार से शहर की सड़कों पर आटो का संचालन बदस्तूर शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने वार्ता के लिए सिटी एनर्जी के अफसरों को बुलाया है।

सीएनजी में चार रुपये 97 पैसे का इजाफा होने से भड़के आटो वाले तीन रोज से हड़ताल पर थे। शहर की सड़कों पर आटो नहीं चलने से लोगों को भारी परेशानी हुई। सोमवार को भी शहर में आटो का संचालन नहीं हुआ। सभी चालक कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। धरना भी यहां चलता रहा। इन लोगों का कहना था कि सीएनजी की कीमत बढ़ने से आटो चलाना मुश्किल हो जाएगा। वह लोग खर्च भी नहीं निकाल पाएंगे। कहा गया कि मुरादाबाद और बरेली के रेट में बड़ा अंतर आ रहा है। एडीएम सिटी हरिकृष्ण नाथ त्रिपाठी ने सुबह इन लोगों को बुलाकर वार्ता की। सीएनजी पंप के मैनेजर भी बुलाए गए थे। लेकिन यह लोग कोई आश्वासन देने की स्थिति में नहीं थे। लिहाजा तय हुआ कि सिटी एनर्जी के अफसरों को बुलाकर वार्ता की जाएगी। लिहाजा दिन भर आटो वाले हड़ताल पर रहे। शाम को फिर प्रशासनिक अधिकारियों ने आटो वालों के साथ वार्ता की। यहां तय हुआ कि दो दिन में सिटी एनर्जी के अधिकारियों के साथ उनकी मीटिंग कराई जाएगी। इस पर आटो वाले मान गए और फिलहाल हड़ताल खत्म कर दी। साथ ही ऐलान किया कि अगर उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वह लोग फिर हड़ताल कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed