{"_id":"13556","slug":"Moradabad-13556-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी दोपहरी वृद्धा की चेन लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी दोपहरी वृद्धा की चेन लूटी
Moradabad
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रिश्तेदार के गृह प्रवेश समारोह से लौट रही एक वृद्धा के गले से चेन लूट ली गई। बदमाश पैदल आया और चेन खींच कर भाग निकला। लोग लुटेरे के पीछे दौड़े लेकिन वह गलियों में गायब हो गया। भरी दोपहरी में हुई वारदात से कानूनगोयान क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
रेलवे हरथला कालोनी चंद्रनगर निवासी दयावती रस्तोगी पत्नी शंकर रस्तोगी रविवार को अपने संबंधी संतोष् रस्तोगी के गृह प्रवेश समारोह में कानूनगोयान के नवनीत शमशेरी फाटक वाली गली में गई थीं। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वे लंच के बाद अपने घर को निकली। वे पैदल ही आ रही थीं। फूल वाली गली के पास सामने से आए एक बदमाश ने उनके गले में झपट्टा मारा और चेन खींच कर गली में भाग निकला। दयावती के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए। इनमें से कुछ लोग लुटेरे के पीछे भी दौड़े लेकिन तब तक वह गलियों में से होता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन
भरी दोपहरी में वृद्धा के साथ लूट की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दयावती ने अपने बेटे विकास को वारदात की सूचना दी। संतोष के घर से भी लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में ये लोग दयावती को अपने साथ ले गए। विकास के अनुसार, मुगलपुरा थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
मुरादाबाद। अफसर सतर्कता के लाख दावे करें लेकिन पुलिस अपनी आदत सुधारने को राजी नहीं है। वारदात के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मुगलपुरा थाने में फोन कर इसकी सूचना दे दी लेकिन पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। थोड़ी ही देर में महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर इंतजार के बाद भी पुलिस नहीं आई तो लोग अपने घरों को चले गए। आसपास के लोगों का कहना है करीब आधे घंटे बाद दो पुलिसकर्मी मौके पर आए और वारदात के बारे में पूछताछ की। वारदात की पुष्टि होने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने महिला का पता लगाने की कोशिश नहीं की।
पुलिस देर रात तक दबाए रही वारदात
मुरादाबाद। कप्तान के आदेशों की भी परवाह नहीं है पुलिसकर्मियों को। कप्तान के स्पष्ट आदेश हैं वारदात की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए। मौके से लोगों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे बाद दो पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। वारदात की पुष्टि भी हुई लेकिन देर रात तक उच्चाधिकारियों को तो छोड़िए मुगलपुरा इंस्पेक्टर को भी वारदात की भनक तक नहीं थी। देर रात इंस्पेक्टर से वारदात के बारे में पूछा गया तो पहले उन्होंने कोई सूचना होने से इंकार किया। थोड़ी देर बाद उन्होंने बताया एक फोन आया था। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई नहीं मिला। यदि कोई लिखित शिकायत देता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।