फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   96-year-old Lilavati arrives at a government hospital and gets a vaccine for corona

96 साल की लीलावती ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
96-year-old Lilavati arrives at a government hospital and gets a vaccine for corona
मुरादाबाद। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने का उत्साह बुजुर्गों में भी बढ़ रहा है। चार दिनों में ये आंकड़ा प्रतिदिन 1400 से बढ़कर 1900 तक पहुंच गया है। सुखद बात है कि चलने फिरने में अक्षम 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी परिजनों के साथ टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। दीनदायाल नगर की 96 साल की लीलावती ने बेटे के साथ अगवानपुर सरकारी अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। उनका जज्बा देख अस्पताल स्टाफ ने भी उनकी सराहना की।
विज्ञापन

लीलावती कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के लिए कार से अपने बेटे अशोक रेहानी के साथ अगवानपुर सीएचसी पहुंचीं। लीलावती का जज्बा देख सीएचसी स्टाफ भी अस्पताल से बाहर आ गया और कार में बैठी लीलावती को कोरोना का टीका लगाया। स्टाफ और वहां वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों ने भी लीलावती के जज्बे की सराहना की। लीलावती के बेटे अशोह रेहानी ने बताया कि उनकी मां ने टीकाकरण की शुरूआत में ही कह दिया था कि वे टीका जरूर लगवाएंगी लेकिन उनकी उम्र और हालत देख परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने में कतरा रहे थे, लेकिन उनका जज्बा देख वह खुद उन्हें टीका लगवाने ले गए। आशियाना निवासी 80 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक संतोष गुप्ता, इसी कालोनी की 78 वर्षीय गृहणी स्वयं गुप्ता ने भी दोनो डोज लगवा ली हैं। पुरानी तहसील गेट निवासी 75 वर्षीय अश्वनी कुमार ने भी कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज लगवा ली हैं। ताड़ीखाना चौक निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता भी दोनों टीके लगवा चुके हैं। दीनदयाल नगर के 70 वर्षीय हरिओम पाहवा और यहीं की रहने वाली सुरेश कत्याल ने अगवानपुर सीएचसी पर 27 मई को अपनी दूसरी डोज भी लगवा ली है।
विज्ञापन

45 साल से अधिक उम्र के टीकाकरण का बढ़ता ग्राफ
26 मई 1455
27 मई 1447
28 मई 1907
29 मई 1855
कोट
45 साल से अधिक उम्र वालों में टीकाकरण का क्रेज बढ़ा है। चार दिन पहले प्रतिदिन 1400 लोगों का टीकाकरण हो रहा था जो बढ़कर 1900 तक पहुंच गया है। केंद्रों पर 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग भी अपने परिजनों के साथ टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं जो अच्छे संकेत हैं। 18 से 44 साल वालों के टीकाकरण में मुरादाबाद जिला यूपी के टॉप 10 जिलों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed