Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   92 couples joined hands at Ramlila Maidan

Moradabad News: रामलीला मैदान में 92 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
92 couples joined hands at Ramlila Maidan
पूरे रीति-रिवाज और सम्मान के साथ संपन्न हुआ सामूहिक विवाह समारोह
विज्ञापन

28 नवंबर को 200 जोड़े एक-दूसरे के बंधन में बंधेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में 92 जोड़ों ने जीवन भर संग निभाने के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा। हिंदू और मुस्लिम युवक युवतियां अलग-अलग पूरे रीति -रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
समाज कल्याण विभाग की ओर से लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी के लिए नगर निगम, ठाकुरद्वारा, छजलैट ब्लॉक के लिए अलग अलग पंडाल बनाए गए थे। विवाह की रस्मों के दौरान उत्सव और उल्लास का माहौल रहा। इस दौरान 92 युवक और युवतियां एक दूसरे का हाथ थामने के बाद हमसफर बन गए।
विज्ञापन



जनप्रतिनिधियों ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद
समारोह में एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की संयोजिका अल्पना गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई दी। उन्होंने नवदंपतियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। समारोह में सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, उपायुक्त स्वतः रोजगार आरपी भगत, प्रिया अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा वाजपेयी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


897 जोड़ों के लक्ष्य में अब तक 694 का विवाह
वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुरादाबाद जिले को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 897 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला है। इसके लिए 897 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। अभी तक 694 जोड़ों का विवाह संपन्न हो चुका है।


28 नवंबर को 200 जोड़ों का होगा विवाह
रामपुर रोड स्थित आर्केडिया ग्रीन में 28 नवंबर को 200 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा वाजपेयी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र परिवारों को योजना का लाभ पारदर्शिता और सम्मान के साथ दिलाया जा रहा है। अगले आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed