फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गाजियाबाद, मेरठ की कंपनियों को कूड़ा बेचेगा निगम

गाजियाबाद, मेरठ की कंपनियों को कूड़ा बेचेगा निगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद, मेरठ की कंपनियों को कूड़ा बेचेगा निगम
मुरादाबाद। बदबूदार कूड़े से निगम लाखों कमाने की तैयारी कर रहा है। बहुत जल्द कूड़ा री-साइकिल करने वाली गाजियाबाद और मेरठ की कंपनियां मुरादाबाद से कूड़ा खरीदेंगी। नगर निगम के इंजीनियर इन कंपनियों से करार करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में प्रतिदिन तकरीबन 12 हजार मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। निस्तारण नहीं होने से रामपुर रोड स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड पर हजारों मीट्रिक टन कूड़े के ऊंचे पहाड़ बन चुके हैं। कूड़े को आय का सोर्स बनाने की दिशा में निगम कूड़ा री-साइकिल करने वाली गाजियाबाद, मेरठ की कंपनियों के पास अपनी टीम को भेज रहा है। निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर इन कंपनियों के कच्चे माल की उनकी जरूरत समझकर सप्लाई के लिए करार करेंगे।
विज्ञापन


कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
नगर निगम अपने कर्मचारियों को सूखा-गीला कूड़ा इकट्ठा करने की कार्यशालायें आयोजित कर रहा है। यह प्रशिक्षित कर्मचारी घरों से इकट्ठा कूड़े को अलग-अलग करेंगे। गीला कूड़ा मसलन बासी खाना, सब्जी के छिलके , फल-सब्जी के अवशेषों से खाद बनती है। जबकि सूखे कूड़े में शीशी, ढक्कन, सिरिंज, प्लास्टिक सरीखे कबाड़ को अलग किया जाएगा। यही सामान कंपनी की जरूरत के मुताबिक उन्हें उचित दरों पर बेचा जाएगा। इससे निगम को आय होगी। वहीं ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़ा निस्तारण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़े का सही इस्तेमाल करने से निगम की आय का बड़ा सोर्स बनेगा। इसको लोग दायित्व समझ रहे हैं, जबकि यही कूड़ा हमारी संपत्ति बनेगा। हमारे इंजीनियर कंपनी से संपर्क कर रहे हैं।
- संजय चौहान, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed