फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तापमान के साथ बढ़ रहा शहर का प्रदूषण

तापमान के साथ बढ़ रहा शहर का प्रदूषण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
तापमान के साथ बढ़ रहा शहर का प्रदूषण
मुरादाबाद। पिछले सप्ताह हुई बारिश से मिली राहत के बाद अब मौसम के साथ प्रदूषण भी अपना असर दिखा रहा है। पिछले दो दिनों से तापमान और प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को शहर का प्रदूषण दिल्ली और लखनऊ से भी अधिक रहा।
विज्ञापन

सुबह से ही चटख धूप निकलने लगती है। समय के साथ तपिश भी बढ़ जाती है और शाम तक ऐसी ही स्थिति रहती है। दिन में पश्चिमी दिशा की हवाएं चलने से वातावरण में नमी सूख रही है। सुबह की आर्द्रता 89 फीसदी थी, लेकिन चटख धूप की वजह से शाम की आर्द्रता 48 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शहर का प्रदूषण स्तर रविवार को 255 वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा। एक्यूआई की वेबसाइट के अनुसार पीएम 2.5 का औसत स्तर 255, न्यूनतम 60 और अधिकतम 417 रहा। दिनभर में प्रदूषण का स्तर ज्यादातर समय लाल रंग के निशान के ऊपर दर्ज किया गया। वहीं पीएम 10 का औसत स्तर 216, न्यूनतम 88 और अधिकतम 422 रहा। दिन में स्तर ज्यादातर समय पीले स्तर से ऊपर रहा। लखनऊ में 238 वायु गुणवत्ता सूचकांक और दिल्ली का 241 एक्यूआई रहा। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण विभाग अजय शर्मा ने बताया कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। शीघ्र ही इसका क्रियान्वयन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed