फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फिर मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे मोहसिन

फिर मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे मोहसिन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
फिर मैदान पर उतरने की तैयारी कर रहे मोहसिन
मुरादाबाद। मुंबई इंडियन टीम के सदस्य रहे मोहसिन खान इस बार आईपीएल नहीं खेलने की वजह से थोड़े मायूस हैं। हालांकि चोट के चलते भी वह क्रिकेट से दूर हैं। अब वह इससे उबरने का प्रयास कर रहे हैं और एक अप्रैल को एमआरएस कैंप के लिए चेन्नई जा रहे हैं। शनिवार को आईपीएल के आगाज मैच में आरसीबी के प्रदर्शन से मायूसी मिली।
विज्ञापन

जिगर कालोनी में टीवी पर मैच देखने के बाद उन्होंने बताया कि वह किसी टीम के बजाय अच्छा क्रिकेट खेलने वाली टीम की हौसलाअफजाई करेंगे। खिलाड़ियों में कप्तान विराट कोहली आदर्श हैं। मैच के बारे में उन्होंने कहा कि चेन्नई का विकेट धीमा है तो बाल घूम रही है, इसलिए खिलाड़ियों को दिक्कत हुई है। चेन्नई की टीम में ज्यादा स्पिनर खिलाए गए हैं, जबकि आरसीबी की टीम में तेज गेंदबाज ज्यादा हैं। शुरुआत में देखने में पिच सीधा लग रहा था। उन्होंने कहा कि रणजी में चार मैच में 11 विकेट लिए हैं। इसके अलावा मुस्ताक अली ट्राफी और विजय हजारे में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सीजन निपट गया, लेकिन वह अभी से प्रशिक्षण शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed