फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सात जन्म तक साथ निभाने का वादा

सात जन्म तक साथ निभाने का वादा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
सात जन्म तक साथ निभाने का वादा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गुलाबी मौसम में धूमधाम से प्रेम का सप्ताह मनाया जा रहा है। इजहार के बाद उपहार भी दे दिए गए हैं। अब वक्त रिश्ते की गहराई को समझते हुए साथ निभाने का वादा करने का है। इसके लिए बाजार भी पूरी तरह से तैयार हो गया है। म्यूजिकल वाटर हों या फिर रंग-बिरंगे ग्रीटिंग, प्रेम के संदेशों में जिंदगी भर साथ निभाने का वादा है।
प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से वादा करते हैं जो उनके प्यार के रिश्ते को मजबूत करके उन्हें और करीब लाता है। कोई नए रिश्ते को बनाए रखने का वादा करता है तो बहुत से युवा अपने साथी से किसी बुरी आदत को छोड़ने का वादा लेते हैं। कुछ किसी की नाराजगी को दूर करने के लिए उनके मुताबिक खुद को ढालने का वादा करते हैं। सच्चे दोस्त भी इस दिन को खास तरीके से मनाते हैं। दुकानदार अवनीश सिंह ने बताया कि प्रॉमिस डे के लिए कपल फिगर और म्यूजिकल वाटर बाल हैं। हाथ में हाथ बांधे प्रेमी युगल के लाइटिंग वाली अंब्रेला और साइकिल पर स्टैच्यू हैं। कपल मग्स बहुत अच्छे हैं। लाइटिंग मैसेज जार में कुटेशन लिखा है और उसमें चिट्स डालकर संदेश जोड़े जाते हैं। हार्टशेप में चॉकलेट हैं और उनकी पैकिंग थ्रीडी लुक हैं। प्रॉमिस डे पर ग्रीटिंग कार्ड हैं। इसें हाथ में हाथ डाले कपल बने हैं। एक कार्ड पर रोज डे से वेलेंटाइन डे का महत्व लिखा है। स्क्रेप्स बुक्स में अलग-अलग टाइप से फोटो लगाकर उससे जुड़े हुए स्टीकर चिपका सकते हैं। तीन सौ से शुरू होकर दो हजार रुपये तक के उपहार हैं। 150 सेमी का टैडी दस हजार रुपये का है। तीन हजार रुपये का हार्ट कुशन है। उसमें दो टैडी बने हैं। कपल पेंडेंट हैं, उसमें लव मैसेज लिखे युवक और युवतियों के अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

दुकानदार राहुल ने बताया कि रविवार को टैडी डे के मौके पर खरीदारों की खूब भीड़ रही है। ब्रोकन हार्ट टैडी और रिकॉर्डिंग टैडी सबसे अधिक पसंद किए गए हैं। रुझान को देखते हुए इसकी कीमत पर भी छूट दी गई है। दुकानों से लेकर फुटपाथ पर टैडी खरीदने का उत्साह दिनभर छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed