फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सर्दी से ठिठुरी जिंदगी, लोग हो रहे परेशान

सर्दी से ठिठुरी जिंदगी, लोग हो रहे परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
सर्दी से ठिठुरी जिंदगी, लोग हो रहे परेशान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

फरवरी की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले तीन दिन से सर्दी सितम ढा रही है। रविवार को भी यही स्थिति बरकरार रही। दोपहर तक सूरज की किरणें न चमकने के कारण लोग ठंड से बेहाल रहे। गलन बढ़ने की वजह से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना मजबूत हो रही है।
पिछले तीन दिन से सुबह के समय कड़ाके की पड़ रही सर्दी से रविवार सुबह भी कोहरे और धुंध का दबाव बढ़ा हुआ था। हालांकि सुबह करीब आठ बजे तक शीतलहर चलने से धुंध तो छंट गई, लेकिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद तक आसमान में बादल छाए हुए थे। बढ़ी ठंड गलन का अहसास करा रही थी। इसका सीधा असर आवागमन पर दिखाई दिया। रविवार का अवकाश होने की वजह से ज्यादातर समय लोग घरों में दुबके रहे। शहर में दिन में जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी का असर कम करने का प्रयास करते दिखाई दिए। गली-कालोनियों में भी महिलाएं अलाव पर हाथ सेंकती नजर आईं। दोपहर बाद निकले सूर्य देव ने ठंड से कुछ राहत प्रदान की।
विज्ञापन


जाते-जाते लौट आई सर्दी
इस वर्ष लोग कड़ाके की सर्दी न होने की ही बातें कर रहे थे। फरवरी शुरू होने की वजह से उन्होंने सर्दी का मौसम खत्म होना मान लिया था, लेकिन एकाएक मौसम में परिवर्तन हुआ। जाते-जाते ठंड ने अपना असर दिखा दिया। एक बार फिर से लोग घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों में पूरी तरह से ढंके हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि रविवार के मौसम से अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तामपान 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान .8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को हवाओं का रुख भी बदल गया। दिन में पूरब के बजाय पश्चिम दिशा से पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं। दोपहर तक धूप न निकलने की वजह से वातावरण में नमी बनी रही। सुबह की आर्द्रता 93 फीसदी और शाम की 78 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को मध्यम कोहरा, मंगलवार को बादल और बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश होने की संभावना है, जबकि शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed