{"_id":"5bdf5acabdec226993578d40","slug":"91541364426-moradabad-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस के त्योहार पर गुलजार हुए बाजार, उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस के त्योहार पर गुलजार हुए बाजार, उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस के शुभ अवसर पर रविवार को दिनभर बाजार गुलजार रहे। लोगों ने रविवार के अवकाश को खूब भुनाया। सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने तरह-तरह के आफर दिए। लक्ष्मी पूजन की तैयारियों से जुड़ी सामग्री से लेकर बर्तन, आभूषण, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, किराना, आतिशबाजी, मिठाई-ड्राईफूड, फर्नीचर, सौंदर्य प्रसाधन और तमाम तरह के सजावटी सामानों की जमकर खरीदारी की गई।
इसमें काफी समय से ग्राहकों के इंतजार में मायूस बैठे दुकानदारों और व्यापारियों के चेहरे पर चमक दौड़ गई। उन्होंने भी ग्राहकों के स्वागत के लिए अपने प्रतिष्ठानों को आकर्षक तरीके से सजाया था। फूलों की खुशबू और रंग-बिरंगी झालरों की चमक मन में उत्साह भर रहे थे।
पांच दिवसीय दीपोत्सव सोमवार से शुरू हो रहा है। बाजार गंज से लेकर कोतवाली, चौमुखा, अमरोहा गेट, बर्तन बाजार, मंडी चौक, बुध बाजार, जीएमडी रोड, ताड़ीखाना, कोर्ट रोड पर सजावट, खील-बताशे, खिलौने और अस्थाई मूर्तियों की अस्थाई दुकानें सजाई गई थीं। लोगों की भीड़ भी सबसे ज्यादा इन्हीं दुकानों पर उमड़ी। दुकानदारों ने खील की 250 ग्राम के पैकेट में पैकिंग कर रखी थी। फुटकर में खिलौने भी 80 रुपये किलो बिके।
विज्ञापन
सजावट के लिए कौड़ी, मोती, सलीन के कपड़े और फूलों की वंदनवार पसंद की गईं। लक्ष्मी-गणेश और शुभ दीपावली के कंदील, प्लास्टिक, कपड़े में कई डिजाइन के कंदील लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। लक्ष्मी-गणेश के पूजन के लिए कमल गट्टे की मालाएं आई हैं। सजावट का सामान तीन सौ रुपये से दो हजार रुपये तक का झूमर में घंटी, हाथी, मोती, सुतली से बनीं चिड़िया, शंख, सीप, शीशा, घंटी, डमरू, ऊन आदि से बनी हुई हैं।
गत्ते की शुभ-दीपावली आकर्षक डिजाइन में है। सलीन के लक्ष्मी-गणेश के अलावा प्लास्टिक की रंगोली है। स्वास्तिक, ओउम, शुभ-लाभ लक्ष्मी जी के पैर वाले स्टीकर हैं। लक्ष्मी, गणेश, भगवान कुबेर, लक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र खरीद रहे हैं। प्लास्टिक फूलों के बंच, झालर, बंच, गमले पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा बाजार चीनी झालरों से पटे हुए हैं। हालांकि स्वदेशी माल भी आया है, लेकिन वह चीनी की अपेक्षा महंगा है। दस से 15 मीटर की झालर लोग ज्यादा खरीद रहे हैं।
रविवार शाम इनकी कीमत में कुछ बढ़ोतरी भी हुई। 50 रुपये वाली झालर के 65 से 70 रुपये लिए गए। वहीं, ज्यादातर दुकानों पर पैकिंग की मिठाई लोगों को अपनी ओर आर्षित कर रही हैं। रसगुल्ला, सोहनपपड़ी प्रमुख हैं। इसके अलावा हलवाई की दुकानों पर दिनभर दूध उबाला जा रहा है, ताकि धनतेरस पर ग्राहकों को ताजी मिठाई मिल सके।
महाराष्ट्र से मंगवाए रंग
दीपोत्सव पर घरों और प्रतिष्ठानों में रंगोली बनाने का चलन बढ़ा है। इस बार रंगोली बनाने के रंग महाराष्ट्र, जयपुर, दिल्ली से मंगवाए गए हैं। इसके अलावा रंगोली के सांचे भी दुकानों पर मौजूद हैं। यह 40 रुपये से 120 रुपये तक के हैं।

ड्राई फ्रूट
गत वर्ष की अपेक्षा इस बार ड्राईफ्रूट खरीदने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ा है। इसकी वजह उपहार में आकर्षक पैकिंग में ड्राईफ्रूट देना है। छोटी से लेकर बड़ी दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। स्थिति यह है कि लोगों को लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। कटरा नाज के किराना व्यापारी ईशान सैनी ने बताया कि काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता को लोग खूब खरीद रहे हैं।
बादाम गिरी पिछली बार आठ सौ से नौ सौ रुपये थी और इस बार सात सौ रुपये किलो है। दाल की कीमत में छह से आठ रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। खील, परमल, चीनी के खिलौने भी पूजा में शुभ माने जाते हैं। रविवार को 12 क्विंटल खिलौना बिका है। दोपहर तक माल खत्म होने के बाद दोबारा तैयार करवाया जा रहा है। ग्राहकों के रुझान को देखते हुए पैकिंग फ्री रखी गई है। बॉक्स के 70 से 80 तरह की डिजाइन है। इसमें साइज, रंग, मैटल प्लेट, टोकरी, गिफ्ट हैंपर हैं।
सर्राफा
पिछले एक हफ्ते ग्राहकों के इंतजार में बैठे सर्राफा कारोबारियों को रविवार को आए ग्राहकों से उम्मीद बंधी। मंडी चौक के सर्राफा कारोबारी अमित गुुप्ता ने बताया कि डायमंड के आइटम और सोने-चांदी की सिक्कों के लिए रुझान है। आभूषण में ब्रासलेट, चेन, अंगूठी, हल्के सेट को पसंद कर रहे हैं। डायमंड में नाचे मयूरी अंगूठी की बहुत मांग है। बर्तनों में थाली, कटोरी, ग्लास, चम्मच, चांदी की हटरी, गिफ्ट में मोदक, नारियल, मोती चूर और सादे लड्डू, काजू, पिस्ता, लकड़ी में चांदी के भगवान के फ्रेम, मोरपंख, श्रीयंत्र, लड्डू गोपाल का झूला, तुलसी का पौधा, झूमर की लोग खरीदारी कर रहे हैं। पांच सौ रुपये से शुरू होकर डेढ़ लाख रुपये तक के आइटम है। सिक्कों की अपेक्षा जेवर की बुकिंग हो रही है। अब धनतेरस वाले दिन की खरीदने का चलन है।
कपड़ा
कपड़ा कारोबारी ग्रीश भंडूला ने बताया कि इस बार मॉल और आनलाइन खरीदारी से थोक के कारोबार में बहुत ज्यादा फर्क पड़ा है। रविवार के दिन अवकाश होने के बावजूद 50 फीसदी ग्राहक आए हैं। आफर में छूट भी दे रहे हैं। अपने स्तर से तैयारी के लिए मुंबई, सूरत, बैंगलोर और अहमदाबाद से माल मंगवाया है। सूट, साड़ी, पैंट-शर्ट के कपड़े हैं। हालांकि पेंट-शर्ट और कुर्ता पायजामा में रेडीमेड कपड़ों का चलन बढ़ा है।

ऑटो मोबाइल
बाइक शोरूम संचालक राहुल कपूर ने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण काफी लोग जानकारी लेने के लिए आए और उन्होंने धनतेरस पर लेने के लिए बुकिंग भी करवाई है। अब तक 225 गाड़ियां बुक हो चुकी हैं। सोमवार को करीब 350 गाड़ियों की डिलीवरी है। स्पोर्ट्स बाइक में नया मॉडल आया है। इसके प्रति लोगों का अच्छा रुझान है। सरकारी नौकरी पेशा लोगों के लिए कुल कीमत में छूट है। इसके अलावा गिफ्ट भी दिया जाएगा। पूरे मुरादाबाद में करीब चार हजार गाड़ियों की बिक्री का अनुमान है। गत वर्ष से ज्यादा है। 20 फीसदी बढ़ोतरी है। कार शोरूम संचालक संजीव चौधरी ने बताया कि रविवार को दस बुकिंग हुई है। तीन दिन में 65 डिलीवरी करनी है। कार का नया मॉडल भी है। 57 गाड़ियां फाइनेंस की हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स
इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी आशीष सिंघल ने बताया कि प्रतिदिन बिक्री में बढ़ोतरी है। लोग दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं। धनतेरस पर 50 लाख की बिक्री हो जाएगी। साढ़े तीन से चार लाख रुपये एलईडी, दो लाख रुपये के फ्रिज हैं। सर्दी का मौसम आने की वजह से वॉशिंग मशीन की बिक्री सबसे ज्यादा है। हाई-फाई साउंड सिस्टम, माइक्रोवेव, एयर प्यूरीफायर, आरआरे, वैक्यूम क्लीनर, इंडक्शन के प्रति भी रुझान है। बड़े उत्पाद में एक लाख रुपये तक की छूट है। क्रेडिट कार्ड पर 70.5 फीसदी कैश बैक मिल रहा है। लकी ड्रा कूपन अलग से है।