{"_id":"5bdb726cbdec226991725f52","slug":"91541108332-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेचिंग कार्य में गड़बड़ी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेचिंग कार्य में गड़बड़ी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। ब्लॉक क्षेत्र के मकरंदपुर गांव के संपर्क मार्ग पर पेचिंग कार्य में गड़बड़ी के विरोध में और मीरापुर गांव में मुख्य सड़क पर जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
बिलारी शाहबाद मार्ग से मकरंदपुर गांव को जो पुराना सड़क सम्पर्क मार्ग जा रहा है वह ऊबड़ खाबड़ हो जाने के बाद अब लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क पर पेचिंग कार्य कराया जा रहा है। पेचिंग के दौरान कोलतार में बजरी मिलाकर सड़क पर डाली जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पेचिंग कार्य मानक के अनुसार नहीं हो रहा है और बजरी में कोलतार की मात्रा कम है तथा बजरी भी जरूरत के मुताबिक पूरी न बिछने से सड़क के गड्ढे पूरी तरह से दूर नहीं हो पा रहे हैं। इस समस्या को लेकर पहले तो ग्रामीणों ने प्राइमरी स्कूल के निकट चौक पर बैठक की, उसके बाद पेचिंग कार्य के पास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया तथा बाद में अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा। प्रदर्शन करने वालों में खेमपाल सिंह, जसवंत सिंह, सुनील चौधरी, राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, राजू कश्यप, शुभम सैनी, निरंजन सिंह, भारत सिंह, पप्पू, सोनू, ओमकार आदि मुख्य थे।
उधर बिलारी ब्लॉक के मीरापुर माफी गांव में मुख्य सड़क मार्ग पर लगातार जलभराव ग्रामीणों की मुख्य समस्या बन गया है। बिलारी से जलालपुर को जो मुख्य सड़क जा रही है यह सड़क मीरापुर माफी गांव की आबादी में होकर गुजरने के दौरान उत्तर की ओर सड़क के ऊपर पानी भरा हुआ है। पता चला है कि आसपास के ग्रामीणों के घरों का पानी इस सड़क पर जमा हो गया है। पानी जमा होने से जहां सड़क टूट रही है वहीं आसपास की आबादी में संक्रामक रोग फैलने की भी संभावना है। ग्राम प्रधान पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि अपने घरों से अनावश्यक पानी का बहाव न करें। प्रधानपति का यह भी कहना है कि आबादी के पानी की निकासी के इंतजाम न होने से मजबूरी वश सड़क पर पानी भरा हुआ है।