{"_id":"5bb28a83867a554f12538a3b","slug":"91538427523-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए महा दानियों ने किया खून का दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए महा दानियों ने किया खून का दान
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रक्तदान के लिए बलवान होने की जरूरत नहीं होती है। आपकी खून की एक बूंद किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकती है। मुरादाबाद मंडल के महादानियों ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर इसे सच साबित कर दिखाया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंडल में पांच जगहों पर आयोजित रक्तदान शिविर में 108 यूनिट रक्तदान हुआ। इनमें सर्वाधिक 28 यूनिट मुरादाबाद में हुआ।
अमर उजाला फाउंडेशन सामाजिक गतिविधियों में सबसे आगे रहता है। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर फाउंडेशन की ओर से सोमवार को मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, गजरौला और रामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किए। मुरादाबाद जिला अस्पताल में सुबह 11 बजे से शिविर शुरू हुआ। सीएमएस डा. ज्योत्सना पंत, एमएस डा. राजेंद्र कुमार और ब्लड बैंक प्रभारी डा. आरएस सैनी ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। सीएमएस ने रक्तदान करने वालों को प्रोत्साहित किया। दोपहर दो बजे तक आयोजित शिविर में 28 लोगों ने रक्तदान किया।
संभल में 24, अमरोहा में 15, गजरौला में 14 और रामपुर में 27 यूनिट रक्तदान हुआ। सभी शिविरों में अस्पताल प्रशासन और अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुरादाबाद में आयोजित शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डा. आरएस सैनी के अलावा डा. पीके त्यागी, डा. रंजना, सीबी सिंह, मु़शाहिद, साधना, बृजेश, अमित, नईम और महिपाल ने सहयोग किया।
विज्ञापन
इन्होंने किया रक्तदान
शास्वत अरोड़ा, सुनील भाटिया, उमेश गुप्ता, चंदन शर्मा, बचन सिंह, विजय कुमार जैन, किशन सिंह सैनी, डा. प्रवीण सिंह, दिग्विजय सिंह, पारस गोयल, ऋषि जौहरी, कपिल शर्मा, मुकेश कुमार सक्सेना, योगेंद्र कुमार, इरफान अली, आशीष कुमार, टीकम सिंह, रविंद्र सिंह, छाया, मुकुल अग्रवाल, अनुराग सिंहल, सर्वेंद्र कुमार, नवीन चंद्र जोशी, पप्पू यादव और राजीव।