{"_id":"5ba2b3d0867a557f6f60cf42","slug":"91537389520-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुत्व की बात शायद भूल गए संघ चालक: तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुत्व की बात शायद भूल गए संघ चालक: तोगड़िया
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को मुरादाबाद में सरसंघ चालक मोहन भागवत के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्हाेंने कहा था कि मुसलमानों के बगैर हिंदुत्व भी नहीं बचेगा। तोगड़िया ने कहा कि सरसंघ चालक शायद हिंदुत्व की बात को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व का हर धर्म हिंदू से है, हिंदू किसी और धर्म से नहीं है।
हल्द्वानी से लौटते समय दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर रुके तोगड़िया ने कहा कि 21 अक्तूबर को पूरे देश से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के लाखों कार्यकर्ता मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या कूच करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मस्जिद में जाने वाला हिंदुत्व का चेहरा नहीं हो सकता। उन्हाेंने सवाल उठाया कि एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संसद से पलटने वाली मोदी सरकार अयोध्या में राममंदिर के मुद्दे पर संसद का इस्तेमाल क्यों नहीं कर रही है। उन्हाेंने कहा कि धारा 370, समान नागरिक संहिता, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी और जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने में भी सरकार नाकाम रही है। डा. तोगड़िया ने कहा कि इस सब मुद्दों को छोड़कर केंद्र सरकार मुस्लिम महिलाओं की वकील बनकर कोर्ट में खड़ी है। देश की जनता अब समझ चुकी है। लोग 2019 में झांसे में नहीं आएंगे। जीरो प्वाइंट पर मनोज व्यास, रोहन सक्सेना, राकेश, शिवम मिश्रा, दीपक भारती, नवनीत गुप्ता, छत्रपाल, किशनपाल आदि ने डा. तोगड़िया का स्वागत किया।
मुसलमानों का वोट लेने को मोदी ने किया गुप्त समझौता
रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को रामपुर पहुंचने पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों के एकमुश्त वोट के लिए गुप्त समझौता कर लिया है। इसीलिए साढ़े चार साल में एक बार भी रामलला के दर्शन को अयोध्या नहीं गए जबकि विभिन्न मस्जिदों में कई बार जा चुके हैं।