{"_id":"5b9ac174867a557ed20b19b9","slug":"91536868724-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी कई इलाकों में भरा रहा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी कई इलाकों में भरा रहा बारिश का पानी
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। बुधवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश होने से जहां क्षेत्र में गन्ना और धान की सैकड़ों बीघा फसल गिर गई थी वहीं कई इलाकों में दूसरे दिन भी बारिश का पानी भरा रहा।
तेज हवाओं के साथ बारिश होने से अनेक किसानों के खतों में खड़ी गन्ने की फसल जमीन पर बिछ गई। जिन किसानों की बासमती धान की अधिक लंबाई वाली फसल थी वह फसल भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने से जमीन पर बिछ गई। किसानों का मानना है कि गन्ने और धान की जो फसल गिर गई है उससे उत्पादन घट जाएगा। उधर बिलारी नगर के सहकारी गन्ना विकास समिति, गन्ना विकास परिषद, स्योंडारा सहकारी संघ, डाकघर आदि कार्यालयों के सामने बुधवार की शाम की तेज बारिश का पानी बृहस्पतिवार को दिन भर जमा रहा। सहसपुर गांव के ब्लॉक कार्यालय परिसर में स्थित राजकीय महिला अस्पताल, आयुर्वेदिक चिकित्सालय और स्वास्थ्य उपकेंद्र के बाहर दिन भर बारिश का पानी जमा रहा। पानी होने से जहां मरीजों को समस्या आई वहीं संक्रामक रोग फैलने की संभावना भी बढ़ गई है।