{"_id":"5b5f78574f1c1b0c718b707e","slug":"91532983383-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों के साथ सीधा संवाद करेंगे कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों के साथ सीधा संवाद करेंगे कमिश्नर
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और प्राथमिकता के आधार पर हल कराने के लिए कमिश्नर अब लगातार बैठक करेंगे। सोमवार को भाकियू नेताओं के साथ बैठक में कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि गन्ने का भुगतान जल्द करा दिया जाएगा।
भाकियू नेता ऋषिपाल चौधरी के नेत़ृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर से मिलने पहुंचा। कमिश्नर ने पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर और गन्ना उपायुक्त, जिला गन्ना अधिकारी को मीटिंग में बुला लिया। किसानों को मानकों के अनुसार बिजली आपूर्ति देने और बेवजह उत्पीड़न न करने के आदेश चीफ इंजीनियर को दिए। किसानों के गन्ना बकाया को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान कराने को कहा गया। कमिश्नर अनिल राजकुमार ने कहा कि किसानों के साथ लगातार संवाद करने की जरूरत है। अब कमिश्नर सभागार में भी हर महीने चौथे बुधवार को बैठक हुआ करेगी। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। चीनी मिल प्रबंधन को नोटिस जारी कर तत्काल भुगतान कराने को कहा गया है। इस मौके पर राहुल चौधरी, वीर सिंह ढाका, बच्चू सिंह, विजयपाल सिंह, भीम सिंह और समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।