फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हर-हर महादेव के घोष से गूंजे शिवालय

हर-हर महादेव के घोष से गूंजे शिवालय

Mon, 30 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हर-हर महादेव के घोष से गूंजे शिवालय
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर भोले को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक किया गया। जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। मंदिरों को फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं के लिए पूजा की सामग्री की दुकानें लगाई गईं। तड़के से ही श्रद्धालुओं ने लाइनों में लगभग भगवान भोले नाथ के दर्शन किए। शिव परिवार का पूजन गंगाजल, दूध, शहद, बेलपत्र आदि से किया गया। इस दौरान कांवड़ चढ़ाने की भी विशेष व्यवस्था रही।
प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर के पुजारी पंडित केदारनाथ मिश्र ने बताया कि कामेश्वर नाथ मंदिर (चौरासी घंटा मंदिर) में मुख्य रूप से कांवड़ चढ़ाई जाती हैं। झांझनपुर के मंदिर में तीन-चार पुजारी कांवड़ के गंगाजल से विधि विधान से पूजा-पाठ करवाते हैं। रुद्राभिषेक भी करवाया गया है। कांवड़ियों के लिए चाय, नाश्ता, फल आदि की व्यवस्था की गई है। सुबह चार बजे से रात को दस बजे तक मंदिर में पूजा-पाठ किया जाएगा। सुबह साढ़े छह बजे और शाम सात बजे भोले बाबा की बड़ी आरती की जाएगी। महामृंत्युजय का जाप करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में आखिरी सोमवार को सबसे ज्यादा जल चढ़ाया जाता है, जबकि पहले सोमवार को रामपुर, बरेली, पीलीभीत में कांवड़ के गंगाजल से जलाभिषेक का चलन है।
विज्ञापन

सत्य श्री शिव मंदिर आवास-विकास के पुजारी पंडित कैलाश मुरारी ने बताया कि सुबह छह बजे जलाभिषेक करवाया जाएगा। दोपहर एक बजे तक श्रद्धालु जल चढ़ा सकेंगे। शाम पांच बजे से महिलाएं कीर्तन करेंगी। आखिरी सोमवार को कांवड़ चढ़ेगी। श्रद्धालुओं के आराम की भी व्यवस्था की गई है। सुबह सात बजे और शाम को साढ़े सात बजे आरती की जाएगी। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांवड़ियों के जत्थों से रौनक
रविवार को अन्य जनपदों में जाने वाले कांवड़ियों से कांठ रोड और दिल्ली रोड पर रौनक रही। भगवा रंग की वेशभूषा में सजे भक्त रंग-बिरंगी कांवड़, पैरों में बंधे घुंघरू, जुबान पर भोले के जयकारों के साथ कांवड़िए अपने गंतव्य को जा रहे थे। उनके साथ डीजे पर भोले बाबा के सुरीले भजनों से राहगीर भी आनंदित होते रहे। जत्थे के ट्रक के आगे बाइक पर चलकर रहे साथियों ने रास्ता खाली करवाया। मीलों दूर से जल लेकर आने के बावजूद उनके चेहरे पर थकान नजर नहीं आ रही थी। बीच-बीच में वह भजनों पर थिरकते भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed